/ May 17, 2026

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता कर हरियाणा के सीएम पर बोला जुबानी ह.मला

17 सितम्बर कैथल-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कुमारी शैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं.कुमारी शैलजा  ने हमेशा गरीबों की आवाज उठाई है, मेरी व्यक्तिगत तौर से बड़ी बहन है। उनके बारे में पूरे प्रदेश में किसी को भी अभद्र अनर्गल टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यदि ऐसा व्यक्ति हमारी पार्टी से भी संबंधित है, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान फौरन कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का उस व्यक्ति को रास्ता दिखाएंगे, उस व्यक्ति के खिलाफ उचित क्रिमिनल कार्रवाई होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि  कैथल की जनता ने आदित्य सुरजेवाला का सहयोग और मजबूत करने का फैसला किया है। भाजपा भ्रष्टाचारजनक पार्टी बन गई है।किसान और नौजवान को जिस प्रकार से लूटा  गया है.महिलाओं और युवाओं पर अत्याचार किया गया.जनता मैं भाजपा के खिलाफ भयंकर रोष है. मैं यह कहूंगा एक तूफान चल रहा है।युवाओं को रोजगार देने के मामले में भाजपा ने जुमले गढने का काम किया,यह मैं नहीं कह रहा, 15 15 लाख खाते में आना इत्यादि अब हरियाणा भाजपा की प्रांतीय यूनिट ने भी जुमले बनाने का एक नया रास्ता बनना का फैसला किया है. यदि भाजपा ने नौकरी देनी थी तो 10 साल से किसने पाबंदी लगाई हुई थी। हरियाणा के बच्चों का बेवकूफ बनाया, 2019 से लेकर 2024 के बीच में 1 साल में दो बार CET होना चाहिए था पिछले सालों 6 साल में एक बार CET हुआ, उसके मापदंड भी गलत है क्योंकि उसमें भी गलत नंबर दिए गए थे। जनता के आशीर्वाद से जो हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम इस सिटी की पूरी प्रक्रिया पर हम पुनर्विचार करेंगे। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि इस सिटी को खत्म करना चाहिए, क्योंकि इसने बच्चों पर बहुत अत्याचार किया है बाकी पार्टी सामूहिक तौर पर निर्णय लेगी यह मेरा व्यक्तिगत मानना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.