देश की पहली क्लोन से तैयार की गई गिर नस्ल की गाय गंगा हुई डेढ़ साल की

करनाल, 29 नवंबर –-गंगा को पैदा हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है और ये भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। गंगा गिर नस्ल की है। गंगा का जन्म 16 मार्च 2023 को देश के एक मात्र राट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान  करनाल में हुआ था। भारत की गंगा पहली ऐसी गाय है जो क्लोन के जरिए पैदा हुई । गंगा को क्लोन के जरिए पैदा करने का मकसद दूध की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना है और गिर नस्ल में ये प्रयोग इसलिए किया गया क्योंकि गिर भारत की एक प्रतिष्ठित गाय की नस्लों में से एक है।
दूध की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए क्लोन के जरिए पैदा की गई गाय
साहीवाल नस्ल की गाय के अंडाणु लिए गए , वहीं जिस नस्ल की गाय पैदा करने थी, उस नस्ल यानी कि गिर नस्ल की गाय की दैहिक कोशिकाएं ली गई। साहीवाल गाय के अंडाणु के साथ गिर नस्ल की गाय के कोशिकाओं का मिश्रण किया गया। उसके बाद लैब में 7 दिन तक ग्रो किया। उसके बाद भ्रूण बन गया । उसके बाद उस भ्रूण को दूसरी गाय में डाला गया , और 9 महीने के बाद गिर नस्ल की गाय पैदा हुई , जिसका नाम रखा गया गंगा। गंगा एक तस्वीर में अपनी दो गायों के साथ खड़ी है, एक उसकी सेरोगेट मां है जिससे उसका जन्म हुआ है और एक गंगा की मां है जिससे दैहिक कोशिकाएं ली गई थी। आपको बता दें कि अगले साल से गंगा दूध देने लगेगी। गंगा का काफी ध्यान रखा जाता है, उसके खान पान से लेकर उसके रख रखाव का। गंगा से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी मुलाकात की थी, तब उन्होंने उसे काफी प्यार किया था। वहीं कौन बनेगा करोड़पति में भी गंगा से जुड़ा प्रश्न आया था। NDRI विभाग आगे भी और प्रयोग पर काम कर रहा है, जिससे दूध की प्रोडक्टिविटी बढ़ाई जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.