/ Aug 30, 2026

विधायक निर्मल सिंह बोले.. व्यापारियों और सरपंचों को चुनावी रंजिश का शिकार न बनाएं भाजपा सरकार

अम्बाला, 29 नवंबर (TSN)- शहर के व्यापारियों और सरपंचों के खिलाफ़ की जा रही कार्रवाई को लेकर अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह ने सरकार व प्रशासन को सचेत किया है।उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सरकार व पूर्व विधायक प्रशासन के दम पर व्यापारियों व सरपंचों को सियासी रंजिश का शिकार बनाकर परेशान न करें। इसके लिए उन्होंने पूर्व विधायक असीम गोयल को भी नसीहत दी है।
बीजेपी नेता  एवं पूर्व विधायक असीम गोयल को दी नसीहत
विधायक निर्मल सिंह ने  कहा कि असीम गोयल जनता का फैसला स्वीकार करे। उन्होंने  कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रशासन की ओर से कांग्रेस समर्थित सरपंचों व व्यापारी वर्ग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। झूठी शिकायतों पर कई सरपंचों को सस्पेंड तक कर दिया गया है। कई सरपंचों के खिलाफ पंचायती रिकॉर्ड के साथ विकास कार्यों को लेकर जांच की जा रही है। उन्हें लगातार डराया धमकाया जा रहा है।  निर्मल सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार की वजह से पूर्व विधायक असीम गोयल बौखला गए हैं।अपनी हार का बदला लेने के लिए वे सरपंचों के साथ कांग्रेस में आस्था रखने वाले कई कारोबारियों को परेशान कर रहे हैं। उन्हें नोटिस भेजकर व तोड़फोड़ करवाकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक असीम गोयल को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है। यह राजनीति का कड़वा सच है कि मैदान में एक उम्मीदवार हारता है एक जीतता है। मगर इसके बाद हारने वाले को जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए बेहतर सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने  कहा कि अफसरों को भी यह बात समझनी चाहिए कि वे राजनीति का शिकार बनने की बजाय बेहतर सोच के साथ अपनी शासकीय जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अगर इसके बावजूद सरकार व  अफसर सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई करने से बाज न आए तो फिर कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अफसरों के साथ पूर्व विधायक को भी गांधीवादी तरीके से सबक सिखाया जाएगा।
निर्मल सिंह ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के जरिए उत्तरी हरियाणा को उसका हक मिला है । विकास के मामले में पूरी तरह पिछड़े उत्तरी हरियाणा के विकास को लेकर वे खुद लंबे समय से उसके हक की वकालत कर रहे थे। खुशी की बात है कि भाजपा ने उत्तरी हरियाणा को उसका हक देखकर पहली बार यहां का मुख्यमंत्री बनाया। ऐसे में हमें जिले को अच्छी सोच के साथ विकास के रास्ते पर ले जाना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि चुनावी रंजिश निकालने की बजाय असीम गोयल अम्बाला शहर के विकास में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे। अन्यथा हमें भी अपने तरीके से विरोध का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.