Panchkula, 23 December-:जीरकपुर निवासी गीतांजलि अरोड़ा मलिक ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया लेगेसी 2025 प्रतियोगिता में विजेता बनकर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।नई दिल्ली में हुए इस भव्य आयोजन के ग्रैंड फिनाले में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न चरणों की कठोर चयन प्रक्रिया के बाद फाइनल में पहुंचीं गीतांजलि अरोड़ा मलिक ने आत्मविश्वास, प्रभावशाली व्यक्तित्व, सामाजिक मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए खिताब अपने नाम किया।उनकी इस सफलता की सूचना मिलते ही जीरकपुर की बॉलीवुड हाइट्स-1 सोसायटी सहित आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और सोसायटी सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर गीतांजलि को शुभकामनाएं दीं।गीतांजलि अरोड़ा मलिक ने अपनी जीत का श्रेय परिवार के सहयोग और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं। उनका मानना है कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व का माहौल है और युवा वर्ग विशेष रूप से उनसे प्रेरणा ले रहा है।
