हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना, 100 गज के प्लाट जल्द होंगे आवंटित: सीएम

Kurukshetra, 20 December-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश के भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही 100-100 गज के प्लाट दिए जाएंगे। इन करीब 7 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रलाहदपुर, बदरपुर और बणी में आयोजित धन्यवाद एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने तीनों गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव प्रलाहदपुर में पीने के पानी की पाइपलाइन के लिए 47.46 लाख रुपये और सामुदायिक हॉल निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया।बदरपुर गांव में सरपंच द्वारा रखी गई 16 मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने 43.31 लाख रुपये की लागत से पानी की पाइपलाइन बिछाने की घोषणा की। वहीं गांव बणी में भी सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अब तक 15 हजार 500 परिवारों को 30 गज के प्लाट दिए जा चुके हैं और जल्द ही दूसरी किस्त में पात्र लाभार्थियों को अतिरिक्त प्लाट आवंटित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पर खरी उतरी है और 25 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी मरीजों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। साथ ही 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की सभी 24 फसलों पर एमएसपी लागू की गई है। जलभराव से खराब हुई फसलों के लिए किसानों को 116 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है, जबकि बाजरा उत्पादकों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 430 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।इसके अलावा पंचायती भूमि पर बने मकानों को 2004 के कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक देने की योजना लागू की गई है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 10 लाख महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह की सहायता की दो किस्तें दी जा चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने बाबैन गांव में भी काफिला रोककर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.