दिल्ली (एकता): त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। धनतेरस से ही दिवाली पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन लोग सोना-चांदी के अलावा बर्तन जैसे अन्य सामान खरीदते हैं। धनतेरस के दौरान सोना खरीदना भारत में काफी शुभ माना जाता है। इस मौके पर सोने की डिमांड बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपके घर में शादियां हैं, तो आपको सोना खरीदने में जरा भी देरी नहीं करनी चाहिए। सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है।
खरीदारी से पहले एक बार गोल्ड-सिल्वर के Latest Rate जरूर चेक कर लें। सोमवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 सोना गिरावट के साथ 60,847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। चांदी में 200 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। 6 नवंबर को 22 कैरेट सोने के दाम 56, 500, 24 कैरेट के दाम 61,790 और 18 ग्राम 46,230 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 75,200 रुपए चल रहा है।
जानें बड़े शहरों में सोने का भाव
आज हम आपको आपके शहर के सोने-चांदी का रेट बताएंगे। भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 56,400/– रुपए। जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 56,500/- रुपए बताई जा रही है। चांदी के भाव 75,200/- रुपए है। भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 75,200 रुपए बताई जा रही है।