जम्मू (एकता): अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। आईआईटी जम्मू में नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि यह भर्ती 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। सूत्रों के मुताबिक आईआईटी जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया है।
59 रिक्त पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत 59 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि गलत भरा हुआ फॉर्म किसी भी अभ्यर्थी का मंजूर नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क ग्रुप ए पदों के लिए 1,000 रुपए हैं। जबकि ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए 500 रुपए तय किया गया है। उन्हें नॉन-रिफंडेबल पेमेंट करना पड़ेगा।
जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन
अगर आप आवेदन के लिए अप्लाई करना है तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iitjammu.ac.in पर जाना होगा।
इसके बाद, गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
बताया जा रहा है कि ये भर्तियां टीचिंग, नॉन-टीचिंग सहित अन्य पदों पर की जाती हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि गाइडलाइंस पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
