बाढ़ से निपटने मान सरकार ने आठ मंत्री मोर्चे पर उतारे

चंडीगढ़ | पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न हालातों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में काम कर रही है। जहां कई राज्यों में संकट के समय सरकारें बैठकें करती रह जाती हैं, वहीं मान सरकार ने ज़मीनी हकीकत को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया। न सिर्फ 2 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई, बल्कि 8 कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में उतारकर यह साबित कर दिया कि यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर लोगों के दुःख-दर्द में भागीदार बनती है। इसी बीच मान सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के भी आदेश दे दिए हैं।

पिछले तीन सालों में बाढ़ से बचाव के लिए 276 करोड़ रुपये का जो बुनियादी ढांचा तैयार किया गया, उसका असर आज दिख रहा है। यह योजनाएं अब सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि संकट के समय लोगों को सुरक्षा देने में सफल साबित हो रही हैं। यह इस बात का संकेत है कि मान सरकार ने आपदा को केवल राहत तक सीमित नहीं रखा, बल्कि रोकथाम और तैयारी को भी प्राथमिकता दी।

तरनतारन और फिरोजपुर में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर खुद सतलुज किनारे धुस्सी बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्हें तुरंत राहत दी और भरोसा भी दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इसी तरह हरदीप सिंह मुंडिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे और डॉक्टर बलबीर सिंह ने कपूरथला के प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

मान सरकार का ये दृष्टिकोण केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय है। जब भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने तो सरकार उनके साथ खड़ी थी। यह सरकार कैमरों के सामने राहत बांटने वाली नहीं, बल्कि कैमरों से दूर ज़मीन पर काम करने वाली है। यही फर्क उसे बाकी सरकारों से अलग करता है। विपक्ष जो केवल बयानबाज़ी में व्यस्त है, उसके मुकाबले मान सरकार ने दिखा दिया कि जनसेवा नारे से नहीं, काम से होती है।

आज पंजाब के लोग खुद कह रहे हैं, सरकार वहीं होती है, जो संकट में सबसे आगे खड़ी दिखे। मान सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जो किया, वह सिर्फ राहत नहीं, बल्कि भरोसे की एक नई इमारत है। यह राजनीतिक नहीं, मानवीय नेतृत्व का उदाहरण है। ऐसे समय में जब कई सरकारें जनता से दूर होती जा रही हैं, मान सरकार ने एक बार फिर जनता के दिल में अपनी जगह मजबूत की है। इसलिए पंजाब के लोग आज कह रहे हैं, ऐसी सरकार होना गर्व की बात है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.