/ Jul 04, 2026

सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स ने दी लेवल 3 की परीक्षा..उच्च स्तर की दी जाएगी नि:शुल्क कोचिंग

करनाल : चन्द्रिका (TSN)- सरकारी स्कूल के बच्चे भी अब अफसर बन सकते है। प्रदेश सरकार की बुनियाद योजना के माध्यम से सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। वर्ष 2024-26 के लिए आज करनाल से लेवल 3 की परीक्षा की शुरुआत हुई। इस परीक्षा में करनाल जिला के 294 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी परीक्षा केंद्र में मौजूद रहे।
बता दें कि लेवल 3 की परीक्षा के बाद इन बच्चों का चयन ऑनलाइन कोचिंग के लिए किया जाएगा। प्रदेश भर के 35 हजार बच्चों ने  लेवल एक  की परीक्षा दी थी, जिनमे से 6 हजार बच्चों को लेवल 3 की परीक्षा के लिए चुना गया। अब लेवल 3 की परीक्षा के माध्यम से 3 हजार बच्चों को उच्च स्तर की ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
नीट व इंजीनियरिंग  प्रतियोगी परीक्षाओं को दी जाएगी कोचिंग 
जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें बच्चों को नीट व इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है। इन बच्चों का चयन लेवल 3 की परीक्षा के माध्यम से होता है।दीपक वर्मा ने बताया कि आज से हरियाणा प्रदेश में लेवल 3 की परीक्षा की शुरुआत हुई है। करनाल जिले से 294 बच्चे लेवल 3 की परीक्षा दे रहे हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले बच्चों को आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाएगी करवाई जाएगी ताकि वे भविष्य में बेहतर करियर चुन सकें। बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी विकसित किया जाएगा।
मिशन बुनियाद के परियोजना निदेशक का कहना ये 
मिशन बुनियाद के परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि आज से मिशन बुनियाद के नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए लेवल 3 की परीक्षा की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए प्रदेश भर से 6 हजार बच्चों का चयन किया गया है।  उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि 12वीं के बाद बच्चों को जिस तरह से आगे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करनी पड़ती है इसमें बुनियाद उनकी काफी मदद करता है. परियोजना निदेशक ने कहा कि मिशन बुनियाद बच्चों के अंदर प्रतियोगिता की भावना पैदा करता है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। प्रदीप कुमार ने कहा कि पहले सरकारी स्कूल के बच्चों का रुझान निजी स्कूलों की ओर होता था लेकिन इस कार्यक्रम के बाद उनकी सोच बदली है। उन्होंने कहा कि हर केंद्र से 30 बच्चों की सीट निर्धारित की गई है।
वहीं  बुनियाद योजना में भाग लेने वाले बच्चों ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए एक वरदान है। प्रतियोगिता के माध्यम से वे भी अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के बाद वे ऑनलाइन कोचिंग लेंगे जिसका सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। नौवीं और दसवीं कक्षा में इन बच्चों को एडवांस स्तर की पढ़ाई करवाई जाएगी।गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग की ओर से 2022 में पंचकूला से इस योजना की शुरुआत की गई थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.