मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ने को तैयार…दिखाए तल्ख तेवर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना के सामने हिमाचल के PWD मन्त्री विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार नज़र आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कंगना के सामने युवा चेहरे पर दांव खेल सकती है। दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह आलाकमान के हर आदेश का पालन करेंगे। पहले भी उनके पिता -माता मंडी से सांसद रहे है। प्रतिभा सिंह भी तीसरी बार मंडी से सांसद हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा की कंगना का मंडी से हारना तय है। कंगना को हराकर वापिस बॉलीवुड भेजेंगे। कंगना हिमाचल कि बेटी है वह उसका सम्मान करते हैं लेकिन हिमाचल में हज़ारों बेटियां है जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है। कंगना पर निशाना साधते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हर मुद्दा उठेगा, सवाल जबाब भी होंगे। मंडी में जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है उसका हिमाचल के साथ कोई लेना देना नही है।
बीफ खाने पर कंगना खुद कई जगह कर चुकी है खुलासा
कंगना के बीफ खाने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद कई मंचो पर बीफ खाने के बात कबूल चुकी है। वहीं  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा उन्हें पलटू राम कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जय राम ठाकुर थे पलटू राम सीएम, दूसरों को उपदेश न दें। जयराम ठाकुर बड़ी -बड़ी बातें करते हैं , उनको तो राम मन्दिर का न्यौता तक नही मिला था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.