लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का दावा, दो साल में 31 हजार नौकरियां करवाई उपलब्ध

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में प्रेसवार्ता कर अपने विभाग के विकास कार्यों के बारे में बताया. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें केंद्र सरकार से अब तक सहयोग मिल रहा है और भविष्य में वे सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब भी केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलने जाते हैं, तो कांग्रेस मंत्री के तौर पर नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के मंत्री के तौर पर जाते हैं. उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र सरकार से सहयोग मिल रहा है और भविष्य में सहयोग की अपेक्षा है.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि साल 2024-25 के लिए उन्हें 2 हजार 806 करोड़ रुपए का बजट मिला है. अब तक लोक निर्माण विभाग 1 हजार 238 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है. यह आंकड़ा सितंबर 2024 तक का है. विक्रमादित्य सिंह ने बताया की बीते दो साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 1 हजार 370 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया है. इसके अलावा 1 हजार 190 किलोमीटर की सड़कों पर क्रॉस ड्रेनेज बनाने का काम किया गया है. 1 हजार 740 किलोमीटर की सड़क पर टायरिंग हुई है. उन्होंने कहा कि शिमला में ट्रैफिक से निजात पाने के लिए 880 मीटर लंबी डबल लेन टनल बन रही है. यह टनल नवबहार से शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज तक जाएगी. इससे शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी. इसके लिए 100 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है. इसकी अनुमानित लागत 295 करोड़ रुपए है.
विपक्ष के सदस्यों को डिबेट के लिए भी किया आमंत्रित
विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि बीते दो साल में कांग्रेस सरकार ने 31 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल सत्ता में रहते हुए सिर्फ 20 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के वक्त भर्तियों में घोटाले होते थे और इसी की वजह से कांग्रेस सरकार को सत्ता में आने के बाद राज्य चयन आयोग का गठन किया गया. उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में रोजगार के यह आंकड़े वे उपलब्ध करवाएंगे. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए विपक्ष के सदस्यों को डिबेट के लिए भी आमंत्रित कर रहे हैं. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में असली और नकली भाजपा की लड़ाई चल रही है. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता भाजपा पर वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे भाजपा के पुराने नेता परेशान हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर खुद को अर्थशास्त्री समझते हैं. उन्होंने पूछा कि पांच साल सत्ता में रहते हुए उन्होंने प्रदेश में रिसोर्स मोबिलाइजेशन के लिए क्या काम किया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.