नीट परीक्षा और पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख, विपक्ष पर मुख्यमंत्री का निशाना

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

रोहतक स्थित एमडीयू में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक सहित विभिन्न परीक्षा संबंधी मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पूरी करने और मामलों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।मुख्यमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनके पास परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कोई ठोस सुझाव हैं, तो उन्हें संसद में प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के दौरान भी पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में बिना खर्ची और बिना पर्ची के एक लाख 83 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हरियाणा लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) कानून लागू किया गया है, जिसमें दोषियों के लिए दो से दस वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी दलों को सकारात्मक सुझावों के साथ आगे आना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

धान सीजन से पहले राइस मिलर्स ने कसी कमर, मांगें पूरी न हुईं तो खरीद से रहेंगे दूर

कैथल-:हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से राइस मिलर्स और डिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की।आगामी धान सीजन को लेकर बैठक में सीएमआर की नई नीति,एक्सटेंशन,लंबित कार्य एवं भुगतान,...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

शिमला/संजू-:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी,शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा।सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.