/ Sep 07, 2026

युवाओं के समर्थन में अंबाला में निकला ‘युवा एकजुटता मार्च’, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की उठी मांग

अंबाला-:देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में रविवार को अंबाला छावनी में ‘युवा एकजुटता मार्च’ निकाला गया। सामाजिक और सर्वदलीय स्वरूप में आयोजित इस मार्च में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

रेलवे रोड पार्किंग से शुरू हुआ मार्च सदर बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी पहुंचा। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ युवाओं के भविष्य, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की। समापन पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन के साथ सामूहिक प्रार्थना और राष्ट्रगान किया गया।
मार्च का नेतृत्व कर रहीं चित्रा सरवारा ने कहा कि यह किसी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के प्रति समाज के समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं पर उठे सवालों ने लाखों युवाओं का विश्वास प्रभावित किया है। उनका कहना था कि सरकार का दायित्व पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित कर युवाओं का भरोसा बहाल करना है।उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति का समाधान संवाद और संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।चित्रा सरवारा ने कहा कि किसान आंदोलन, महिला खिलाड़ियों और अन्य जन आंदोलनों की तरह युवाओं की मांगों को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनके अनुसार यह संघर्ष किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और अवसरों की सुरक्षा का प्रश्न है।उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि सफलता का आधार केवल मेहनत और योग्यता हो, ऐसी व्यवस्था विकसित करना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शिक्षा, रोजगार, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण जनजागरण अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। मार्च में अंबाला छावनी के अनेक धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, पंचों और सरपंचों ने भी भागीदारी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

धान सीजन से पहले राइस मिलर्स ने कसी कमर, मांगें पूरी न हुईं तो खरीद से रहेंगे दूर

कैथल-:हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से राइस मिलर्स और डिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की।आगामी धान सीजन को लेकर बैठक में सीएमआर की नई नीति,एक्सटेंशन,लंबित कार्य एवं भुगतान,...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

शिमला/संजू-:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी,शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा।सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को...

आईआईटी मंडी का दावा: गोरखा भूकंप के बाद कमजोर हुआ लांगटांग ग्लेशियर, अब टूटा हिस्सा बना तबाही का कारण

मंडी/धर्मवीर-:नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने अहम दावा किया है।संस्थान के सैटेलाइट इमेजिंग और भूविज्ञान शोधकर्ता प्रो.डॉ. डेरिक्स पी.शुक्ला के अनुसार,हिमालय क्षेत्र में स्थित लांगटांग ग्लेशियर के टूटने की प्रमुख वजह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.