शिमला,संजु चौधरी (TSN)-स्वयं सहायता समूह की महिलाए घर घर जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेगी। नगर निगम ने शिमला शहर के 34 सहायता समूह के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है।यह महिलाएं लोगों के घरों में जाकर जहां गीले सूखे कूड़े को लेकर जानकारी देंगी वहीं। शहर में साफ सफाई को बनाए रखने की अपील भी करेगी नगर निगम महिलाओं को प्रति घर ₹10 मानदेय के रूप में भी देगी।शुक्रवार को महापौर कार्यालय में सभी सहायता समूह के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां पर महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अभियान को लेकर जानकारी भी दी गई।
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिमला शहर में सहायता समूह की करीब 200 के करीब महिलाएं हैं जो घरों में प्रोडक्ट तैयार करती हैं।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर नगर निगम स्वच्छता को लेकर अभियान शुरू कर रहा है जिसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगों के घरों में जाकर गले और सूखे कूड़े को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे वहीं प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे और गार्बेज की आईडी बनाने का काम भी करेंगे।उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और लोग पहाड़ियों पर और पर्यटन स्थलों पर खुले में कचरा फेंक देते हैं इसके प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है इसको लेकर नगर निगम ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया है और इसी अभियान के तहत आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा गया है।
