खन्ना बस स्टैंड पर महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया की भव्य प्रतिमा का अनावरण, मंत्री सोंध ने बताया इतिहास से जुड़ने का प्रतीक

लुधियाना | पंजाब के ग्रामीण विकास, पंचायत, उद्योग और वाणिज्य, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, कृषि और पर्यटन तथा सांस्कृतिक मामलों के मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने मंगलवार को खन्ना बस स्टैंड पर स्थित महारा ज जस्सा सिंह रामगढ़िया की घोड़े पर सवार प्रतिमा का उद्घाटन किया। नगर कौंसिल खन्ना द्वारा इस प्रतिमा को तैयार करवाने में 12.50 लाख रुपये की लागत आई है। यह प्रतिमा मूर्तिकार जसविंदर सिंह महिंदेपुर द्वारा बनाई गई है।

कैबिनेट मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने खन्ना बस स्टैंड पर महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया की प्रतिमा स्थापित करने के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि यह बस स्टैंड पुराने सरकारों के समय से आधे अधूरे पड़ा हुआ था। आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद से पुराने सरकारों द्वारा छोड़े गए कामों को पूरा किया जा रहा है। यहां पर उन्होंने शिलालेख लिखकर नींव रखी थी और इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दिशा-निर्देश में इस बस स्टैंड के निर्माण का काम शुरू किया गया, जिसे आज पूरा कर लिया गया है और इस प्रतिमा का उद्घाटन किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के योगदान के बारे में बात करते हुए कहा कि पुराने समय में जब राजाओं के साथ सिखों की लड़ाइयां होती थीं, तो उस समय महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया, बाबा भगेल सिंह और बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया ने मिलकर दिल्ली पर विजय प्राप्त की थी। इन के साथ 30 हजार सिखों का जत्था भी था। यहां तीस हज़ारी क़िला भी बना हुआ है। इसलिए इन महान सैनानियों को सम्मानित करते हुए इस बस स्टैंड का नाम महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया रखा गया है।

सोंध ने बताया कि सिख मिसलें अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाती थीं, लेकिन जब भी पंजाब की बात आती थी, तो सभी मिसलें एकजुट हो जाती थीं और अपनी संस्कृति, धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाई करती थीं। इस महान इतिहास को याद करते हुए पंजाब सरकार ने उनकी प्रतिमा स्थापित की है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे इतिहास को भुलाकर कोई भी कौम अपनी पहचान खो देती है। चाहे वह अब्दाली हो या दुर्रानी, हमारे वीर योद्धाओं ने हर बार बाहरी आक्रमणकारियों का मुकाबला किया और अपनी मातृभूमि को बचाया। इसलिए हमें अपने इतिहास पर गर्व होना चाहिए और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान खन्ना शहर को भारत के सबसे प्रदूषित और गंदे शहरों में गिना जाता था। लेकिन आज हमारी सरकार की सही सोच के कारण खन्ना पंजाब के सबसे सुंदर और साफ शहरों में से एक बन चुका है।

आने वाले समय में खन्ना शहर में मेन चौकों पर बाथरूम बनाए जाएंगे और सड़कों के किनारे टाइल्स लगाई जाएंगी, जिससे खन्ना पूरी तरह से डस्ट फ्री हो जाएगा। इस मौके पर भुपिंदर सिंह सोंध, चेयरमैन मार्केट कमेटी खन्ना, जगतार सिंह गिल रत्नहेड़ी, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान ग्रामीण श्री अवतार सिंह, पुष्करराज सिंह, कौंसलर जतिंदर पाठक, कौंसलर सुखमंजीत सिंह, साबिक कौंसलर राजिंदर सिंह जीत, कुलवंत सिंह महिमी समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.