झारखंड (एकता): पुलिस में नौकरी करने का सपना हर किसी का होता है। जो युवा 10वीं पास हैं और वह सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। झारखंड पुलिस ने Constable के 4919 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए भी है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड के सभी जिलों में भर्तियां की जाएंगी। JSSC की तरफ से कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। खास बात यह है कि इस भर्ती के चलते उम्मीदवार को आवेदन के लिए 14 फरवरी 2024 तक का समय तय किया गया है। हालांकि इसमें एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2024 है। पुलिस विभाग में इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी।
Jharkhand Constable के लिए ऐसे करें अप्लाई
- कॉन्स्टेबल पद पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jsscnic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- Jharkhand Constable Application 2023 के लिंक पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- ध्यान दें कि आवेदन होने के बाद आप प्रिंट जरूर लें।झारखंड पुलिस की तरफ से जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि SC, ST और महिला उम्मीदवारों को उम्र में थोड़ी छूट होगी। आपको जानकर खुशी होगी कि कॉन्स्टेबल के पद पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा तो उनकी बेसिक सैलरी 21,700 रुपए से 70 हजार तक होगी। सेलेक्शन के बाद लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। अगर कोई उम्मीदवार इससे ज्यादा जानकारी लेना चाहता है तो वह ऑफिशियल वेबसाइट jsscnic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कांस्टेबल का मतलब क्या होता है?
कांस्टेबल क्या होता है?
कांस्टेबल एक सादी यूनिफार्म (वर्दी) पहनता है, जिसमें एक भी बैज या स्टार नहीं लगे होते। यह पुलिस बल में सबसे कम रैंक वाला पद होता है। कांस्टेबल में सबसे बड़ा पद हेड कांस्टेबल का होता है।