/ Oct 05, 2026

10वीं पास के लिए नौकरी का बढ़िया मौका…Constable के पद पर निकली भर्ती, सैलरी पैकेज जान रह जाएंगे हैरान

झारखंड (एकता): पुलिस में नौकरी करने का सपना हर किसी का होता है। जो युवा 10वीं पास हैं और वह सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। झारखंड पुलिस ने Constable के 4919 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए भी है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड के सभी जिलों में भर्तियां की जाएंगी। JSSC की तरफ से कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। खास बात यह है कि इस भर्ती के चलते उम्मीदवार को आवेदन के लिए 14 फरवरी 2024 तक का समय तय किया गया है। हालांकि इसमें एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2024 है। पुलिस विभाग में इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

Jharkhand Constable के लिए ऐसे करें अप्लाई

  1. कॉन्स्टेबल पद पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jsscnic.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. Jharkhand Constable Application 2023 के लिंक पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  4. ध्यान दें कि आवेदन होने के बाद आप प्रिंट जरूर लें।झारखंड पुलिस की तरफ से जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि SC, ST और महिला उम्मीदवारों को उम्र में थोड़ी छूट होगी। आपको जानकर खुशी होगी कि  कॉन्स्टेबल के पद पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा तो उनकी बेसिक सैलरी 21,700 रुपए से 70 हजार तक होगी। सेलेक्शन के बाद लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। अगर कोई उम्मीदवार इससे ज्यादा जानकारी लेना चाहता है तो वह ऑफिशियल वेबसाइट jsscnic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
    कांस्टेबल का मतलब क्या होता है?

    कांस्टेबल क्या होता है?

    कांस्टेबल एक सादी यूनिफार्म (वर्दी) पहनता है, जिसमें एक भी बैज या स्टार नहीं लगे होते। यह पुलिस बल में सबसे कम रैंक वाला पद होता है। कांस्टेबल में सबसे बड़ा पद हेड कांस्टेबल का होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.