गारंटियां अधूरी,योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही सरकार: जयराम ठाकुर

चंबा-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों को साधने या जनभावनाओं के विपरीत विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव कर नए जिले बनाए गए, तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इन फैसलों की समीक्षा की जाएगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद पिछली भाजपा सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के कामकाज का हिसाब मांग रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।

नए जिलों के गठन पर सरकार को चेतावनी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से नए जिलों के गठन को लेकर की जा रही कवायद पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिला गठन जैसे महत्वपूर्ण फैसले प्रशासनिक जरूरतों और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए,न कि राजनीतिक लाभ के लिए।उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा क्षेत्रों को मनमाने तरीके से जोड़कर या तोड़कर जिले बनाए गए,तो भाजपा सरकार बनने पर ऐसे निर्णयों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने चेताया कि जनता के हितों की अनदेखी कर लिए गए फैसले कांग्रेस सरकार के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदायक साबित होंगे।

कांग्रेस सरकार पर योजनाएं बंद करने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने बदले की भावना से पिछली भाजपा सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया या प्रभावी रूप से ठंडे बस्ते में डाल दिया।उन्होंने गृहिणी सुविधा,शगुन,सहारा,हिमकेयर और स्वावलंबन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे गरीब,जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को सहायता मिलती थी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान 10 गारंटियां और घोषणापत्र में कई वादे किए थे,लेकिन उन्हें पूरा करने की दिशा में अपेक्षित काम नहीं हुआ है।जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में बुजुर्गों की पेंशन के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की गई थी। इसके विपरीत,वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही जनता की मांग पर खोले गए हजारों संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया।उन्होंने कहा,”जिस तरह कांग्रेस सरकार ने जनहित से जुड़े संस्थानों को डिनोटिफाई किया,उसी तरह अब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।”

पंचायत चुनावों को लेकर भी साधा निशाना

जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायत चुनावों को टालने के प्रयास किए, लेकिन भाजपा ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी और चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए प्रयास किए।चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के भलेई में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान सम्मेलनों में उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने उनसे ग्रामीण विकास को गति देने,स्थानीय समस्याओं के समाधान और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने दावा किया कि हाल ही में संपन्न पंचायत राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिली सफलता से प्रदेश में जनता का राजनीतिक रुझान स्पष्ट हुआ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.