गेस ग्लोबल रिसर्च प्रोजेक्ट के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा… नौकरी या अपना व्यवसाय बेहतर

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-आज के दौर में हम बात करें की नौकरी करने वाला व्यक्ति ज्यादा सफल होता है या अपना व्यवसाय शुरू कर उसे बुलदियों पर ले जाना वाला, तो 90 प्रतिशत लागों का जवाब होगा अपना व्यवसाय शुरू करने वाला। ऐसा जवाब लोगों का इसलिए होगा क्योंकि हम अपने आस-पास देखते हैं कि 30-35 साल नौकरी करने वाला व्यक्ति उतना कभी भी नहीं कमा पाता है, जितना एक व्यावसायी इससे भी आधे समय में ही कमा लेता है। यही कारण है कि आज भारत के युवाओं की सोच उद्यामिता की ओर बढ़ी है। भारत के युवा अब अपनी कॉलेज व स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही नौकरी ढंढने के बजाय सोचना शुरू कर चुकें है।  इसका खुलासा गेस ग्लोबल रिसर्च प्रोजेक्ट के सर्वेक्षण में हुआ है। भारतीय छात्र उद्यमिता पर अपनी तरह का यह पहला सर्वेक्षण है, जिसे इंडिया चौप्टर द्वारा लाया गया है। इस सर्वे की लांचिग हैदराबाद में की गई।
32.5 प्रतिशत छात्र पहले से ही नए उद्यमी:
सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय कॉलेज के 32.5 प्रतिशत छात्र पहले से ही नए उद्यमी हैं। यह अपना व्यवसाय शुरू करने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। यह आंकड़ा वैश्विक औसत 25.7 प्रतिशत से काफी अधिक है। वैश्विक विश्वविद्यालय उद्यमशीलता भावना छात्र सर्वेक्षण (गेस) में सामने आया है कि 14 प्रतिशत भारतीय छात्र स्नातक होने के तुरंत बाद संस्थापक बनने की योजना बनाते हैं, जो वैश्विक औसत 15.7 प्रतिशत के करीब है। 31.4 प्रतिशत छात्र स्नातक होने के पांच साल बाद उद्यमिता को आगे बढ़ाने का इरादा रखते हैं। जबकि वैश्विक औसत 30 प्रतिशत है। इस सर्वेक्षण में नवंबर 2023 से फरवरी 2024 के दौरान किए गए इस सर्वेक्षण में भारत भर के सैकड़ों उच्च शिक्षा संस्थानों में नामांकित 13,896 छात्रों के जवाब प्राप्त हुए। जबकि विश्व स्तर पर 57 देशों के 2.67 लाख छात्रों के जवाब मिले हैं। इस रिपोर्ट का नेतृत्व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर और गेस इंडिया के कंट्री डेलीगेट डॉ. पूरन सिंह ने किया। इसके सह-लेखक आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के राष्ट्रीय टीम सदस्य और डॉक्टरेट उम्मीदवार धर्मेंद्र के यादव हैं। इस सर्वेक्षण भारतीय छात्रों की उद्यमशीलता संबंधी महत्वाकांक्षाओं और कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी है।
रिपोर्ट की मुख्य बातेंः
बदलती करिअर आकांक्षाएंः 69.7 प्रतिशत छात्र स्नातक होने के बाद रोजगार की तलाश करते हैं। यह आंकड़ा पांच वर्षों में घटकर 52.2 प्रतिशत रह जाता है। इस अवधि के दौरान 31 प्रतिशत छात्र उद्यमी बनने की आकांक्षा रखते हैं। जबकि स्नातक होने पर यह आंकड़ा 14 प्रतिशत था।
मजबूत उद्यम पाइपलाइन: 38 प्रतिशत छात्र उद्यम निर्माण में शामिल हैं। जिनमें से 33 प्रतिशत अभी शुरुआती चरण में हैं, जो वैश्विक समकक्षों में सबसे अधिक है। केवल 4.8 प्रतिशत ही राजस्व सृजन चरण तक पहुंच पाए हैं।
विश्वविद्यालय समर्थन: वर्तमान में 63 प्रतिशत छात्र उद्यमी विश्वविद्यालय सहायता प्राप्त करते हैं। 26 प्रतिशत छात्र उद्यम इनक्यूबेट किए जाते हैं।
भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश:
रिपोर्ट के मुख्य लेखक और आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी भारत में है। अभी तक हमारे छात्रों की उद्यमशीलता की मानसिकता को समझने के लिए कभी कोई डेटा नहीं था। गेस इंडिया 2023 रिपोर्ट इस डेटा को सामने लाकर भारत के छात्र उद्यमिता परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित किया है। कहा कि सर्वे में सामने आया है कि कॉलेज छात्र नौकरी ढूंढने के बजाए नौकरी देने वाला बनना चाहता है। वहीं, आईएसबीए के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि गेस इंडिया 2023 रिपोर्ट भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण महत्व रखती है। रिपोर्ट में दी गई जानकारी भारत के छात्र उद्यमिता वातावरण की अंतर्निहित ताकत और कमजोरियों को उजागर करती है। यह छात्र-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने और बढ़ाने के लिए एक रोडमैप पेश करती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.