जोनल हास्पिटल मंडी के गायनेकोलॉजिस्ट ने किए सफल आपरेशन. पीजीआई से लौटाए मरीजों को भी कर रहे दुरूस्त

मंडी,धर्मवीर ( TSN)- जोनल हॉस्पिटल मंडी में कार्यरत युवा गायनेकोलॉजिस्ट डा. वरूण कपूर मरीजों के लिए मसीहा की तरफ काम करते हुए नजर आ रहे हैं।मात्र डेढ़ वर्षों में वरूण कपूर ने दूरबीन विधि से 500 से ज्यादा सफल आपरेशन करके इस बात को चरितार्थ किया है।डा. वरूण कपूर उन मरीजों को भी पूरी तरह से दुरूस्त कर रहे हैं जिनका उपचार करने से पीजीआई जैसे बड़े संस्थान ने भी इनकार कर दिया था। इसके अलावा दूरबीन विधि से ही भारी भरकम रसौलियां निकालने जैसा सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।
दूरबीन विधि से निकाल रहे महिलाओं के शरीर से भारी भरकम रसौलियां
चंडीगढ़ से मंडी ईलाज करवाने पहुंची पूजा विमन ने बताया कि वो मूलतः मंडी की रहने वाली है लेकिन चंडीगढ़ में रहती है। इससे पहले उनकी तीन बार सर्जरी हो चुकी है।चंडीगढ़ में जब रसौली की दिक्कत हुई तो पीजीआई में उपचार करवाया। वहां डॉक्टरों ने दवाईयों से ही इसे ठीक करने की बात कही और दवाईयां खिलाते रहे।बाद में जब रसौली का आकार बढ़ गया तो फिर आपरेशन करने से इनकार कर दिया।वापिस मंडी आई और यहां डा. वरुण को सारी बात बताई तो उन्होंने दूरबीन विधि से तीन किलो रसौली को सफलतापूर्वक निकाल दिया।अब आराम महसूस हो रहा है।बरोट से आई फूला देवी ने बताया कि उसके शरीर में 6 किलो की भारी भरकम रसौली थी और यह लीवर तक जा पहुंची थी।डॉक्टर वरुण ने दूरबीन विधि से इतनी भारी भरकम रसौली को निकालकर एक नया जीवनदान दिया है।गोहर से आई नर्बदा देवी भी रसौली की समस्या से परेशान थी और उसका भी दूरबीन विधि से ही ऑपरेशन किया गया है और वह भी अब ठीक महसूस कर रही है।
दूरबीन विधि से ही फर्टिलिटी एन्हान्सिंग सर्जरी भी की जा रही
डा. वरूण ने बताया कि बीते डेढ़ वर्षों में वह दूरबीन विधि से 500 से अधिक आपरेशन कर चुके हैं। दूरबीन विधि से छोटे-छोटे चीरे लगाकर रसौली या दूसरी बीमारियों को शरीर से बाहर निकाला जाता है। इससे जहां मरीज का ब्लड लॉस न के बराबर होता है. वहीं मरीज को तीसरे या चौथे दिन छुट्टी देकर घर भी भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि दूरबीन विधि से ही फर्टिलिटी एन्हान्सिंग सर्जरी भी की जा रही हैं और अभी तक ऐसे लगभग 100 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। जिन महिलाओं के गर्भ नहीं ठहरता था, वे दूरबीन विधि से ऑपरेशन करवाने के बाद गर्भवती हुई हैं और उनका ट्रीटमेंट जारी है।

एमएस डा. डी.एस. वर्मा का कहना ये 
जोनल हॉस्पिटल मंडी के एमएस डा. डी.एस. वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अस्पताल में मरीजों के लिए अनेकों सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं जिसमें दूरबीन विधि से ऑपरेशन जैसी सुविधा भी शामिल है। गायनी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों को बेहतरीन उपचार देने के लिए प्रयासरत हैं। हमारा यही प्रयास है कि लोगों को इस तरह के आपरेशन के लिए भागदौड़ न करनी पड़े और उन्हें सरकारी स्तर पर ही इसका बेहतरीन उपचार हासिल हो सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.