कालका, 15 जनवरी ( TSN)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया कॉर्डिनेटर अनिल गोयल ने पश्चिम बंगाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने आम जन मानस से संपर्क किया ओर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आवाहन किया.
अनिल गोयल ने कहा कि आप ने दिल्ली की जनता सिर्फ ठगने का काम किया है. युवाओ को नौकरी देने के नाम पर दिल्ली को स्वच्छ बनाने और आम जनता को एक स्वच्छ शासन देने के नाम पर वोट लिए थे पर वक्त गुजरते श.राब की एक बोतल के साथ एक फ्री देने की घोषणा कर युवाओं ओर आम जनता को नशे में धकेलने का काम किया है. गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस अब बदलाव चाहती है. अनिल गोयल ने कहा कि अल्का लांबा की सादगी सरलता और कांग्रेस के प्रति समर्पित तपस्या उन्हें कालका जी की जनता अपना आशीर्वाद देगी.
