/ Sep 17, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल करेंगे पांचवीं बार बजट पेश… लोगों को ये उम्मीदें

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल पांचवीं बार बजट पेश करेंगे. इसे लेकर हर वर्ग के लोगो को सरकार से कई उम्मीदें हैं। छात्राओं का कहना है कि सरकार को कॉलेज की फीस में कटौती करनी चाहिए,व्यापारियों का कहना है कि किसी भी आंदोलन या फिर प्रदर्शन का असर आम जनता पर नहीं पड़ना चाहिए, युवाओं ने रोजगार की उम्मीद रखी हुई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 23 फरवरी को विधानसभा में लगातार पाँचवीं बार बजट पेश करेंगे। इस बार के बजट से हर वर्ग के लोगों को कई उम्मीदें बंधी हुई है चाहे वह व्यापारी हो किसान हो शिक्षक हो या फिर विद्यार्थी क्यों ना हो. हर एक ने अपनी कई उम्मीदें इस बजट से लगाई हुई है.  इस बारे में जब व्यापारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब भी किसी प्रकार का कोई भी आंदोलन या प्रदर्शन होता है तो उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है. सरकार को ऐसा कुछ करना चाहिए कि अगर कोई भी प्रदर्शन होता है तो उसका असर आम जनता पर नहीं पड़ना चाहिए. किसी प्रकार का कोई मुख्य मार्ग बंद नहीं होना चाहिए, वही आम जनता की माने तो आम जनता का कहना है कि चाहे कोई भी सरकार क्यों ना आए लेकिन उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा आम जनता ने अपनी पूरी आस खो दी है. अगर विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करनी है इसके लिए उन्होंने मांग की है की लड़कियों की शिक्षा मुफ्त की जाए या फिर कॉलेज की फीस में उन्हें रिलैक्सेशन मिलना चाहिए ताकि लड़कियां आसानी से पढ़ सके लड़कियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि कुछ परिवार ऐसे नहीं होते जो लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा पैसे खर्च पे इसलिए सरकार को उनके लिए कुछ सोचना चाहिए वही युवाओं ने सरकार से उम्मीद बंधी है कि इस बार उन्हें रोजगार मिलेगा रोजगार की क्षेत्र में और उन्नति होगी ताकि कोई भी बिना रोजगार के ना रह पाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.