/ Jun 13, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हरियाणा के सीएम का विरोध… बोले मुकदमा दर्ज किया जाए

पलवल : चन्द्रिका (TSN)- पलवल की जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत ने की। इस दौरान सौरोत ने कहा की किसान शुभकरण की मौ*त के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री  के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की  ।
बैठक  के बारे में जानकारी देते हुए रतन सिंह सौरोत ने बताया की वीरवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग में लिए गए फैसलों के आधार पर आज पुरे देश में किसान संगठनों द्वारा आक्रोश दिवस व् काला दिवस मनाया जा रहा है। पुरे देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जा रहें हैं.वहीं आने वाली 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे लेकर छह सदस्यीय कॉर्डिनेटिंग कमेटी का गठन किया है। उन्होंने कहा की 26 फरवरी को पुरे देश में ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जायेगा। उन्होंने कहा की किसानों की मांग है कि किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बने, 2020 के बिजली के अध्यादेश को रद्द किया जाये, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिया जाए , पिछले किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए  और उनके परिवार को नौकरी दी जाए , किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द किया जाए , मोहना में हाल ही में दर्ज हुए किसानों पर मुकदमो को रद्द किया जाए । उन्होंने कहा की 26 फरवरी को किसान मोर्चे का जो फैसला आएगा उसमें पलवल के किसान बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और पहले आंदोलन की तरह पक्का मोर्चा लगाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। पंजाब के किसान शुभकरण की मौ*त पर उन्होंने कहा की इस मामले में हरियाणा की मुख्यमंत्री  के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये क्योंकि  जब देश के अन्य मुख्यमंत्री गिरफ्तार हो रहें हैं तो मनोहर लाल भी उनमे से एक है।वहीं किसान नेता मूलचंद बड़गुजर ने कहा की अगली रणनीति को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है और जो संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को फैसला लेगा उसको अमलीजामा पहनाते हुए पलवल के किसान भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे और ट्रेक्टर मार्च का हिस्सा बनेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.