/ Jul 30, 2026

हरियाणा की गोलकीपर श्रेया हुड्डा का Asian Games की फुटबॉल टीम में चयन, परिवार में खुशी की लहर

सोनीपत (एकता): हरियाणा की लड़कियां अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में पहचान बना रही हैं। अब वह पुरुषों के मुकाबले खेल रही हैं। बता दें कि सोनीपत के छोटू राम कॉलोनी की रहने वाली गोलकीपर श्रेया हुड्डा का एशियन गेम्स की फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। जिससे परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।


साल 2022 में श्रेया बनी थीं भारतीय टीम का हिस्सा 

मीडिया सूत्रों के अनुसार साल 2022 में श्रेया भारतीय टीम का हिस्सा बनी थीं। उसने 11 साल पहले Practice शुरू की थी। खुशी की बात यह है कि उसका चयन इसी साल खेल विभाग में जूनियर प्रशिक्षक के पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति सोनीपत में हुई है। फुटबॉल प्रशिक्षक अनिल ढुल के सानिध्य में बेटी को साल 2012 में खेलने भेजना शुरू किया था। उसने अंडर-14 व अंडर-16 टीम में देश के लिए खेलने के अलावा 3 बार स्कूल नेशनल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 स्वर्ण व 2 रजत दिलाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreya Hooda (@shreyahooda_01)


रविवार को टीम दिल्ली हवाई अड्डे से चीन के लिए होगी रवाना 

जुलाई में उन्हें अक्तूबर में खेले जाने वाले एएफसी ओलंपिक क्वालिफायर राउंड 2 के लिए 34 सदस्यीय भारतीय टीम में नामित किया गया। अब श्रेया का चयन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक होने वाले एशियन गेम्स की टीम में हुआ है। श्रेया 26 जुलाई से ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं। उनकी टीम रविवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चीन के लिए रवाना होगी।

haryana.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

मंडी,धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है।निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।हांलाकि स्थानीय...

करनाल में अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही विपक्ष की राजनीति

करनाल|राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मंगलवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस, संसद की मर्यादा,हालिया आंदोलनों,पुलिस कार्रवाई, अमृतपाल समर्थकों के प्रदर्शन और पंजाब पेपर लीक मामले सहित कई समसामयिक...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

शिमला,संजू-:भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत का बयान...

ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण...

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान हर्ष महाजन ने प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.