गंदे और असुरक्षित हालातों में चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग की रेड

अशवनी पाहवा,ludhiana-पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों पर और डॉ. रमंदीप कौर, सिविल सर्जन, लुधियाना के नेतृत्व में, स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया,हम्बड़ा में स्थित एक आइसक्रीम निर्माण इकाई पर अचानक छापा मारा गया।

जांच के दौरान फैक्ट्री की हालत बेहद गंदी पाई गई।फैक्ट्री में आइसक्रीम तैयार करने के तरीके बिल्कुल भी स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप नहीं थे। कार्यस्थल में गंदगी का माहौल था और सफाई के बुनियादी नियमों का गंभीर उल्लंघन हो रहा था, जो उपभोक्ताओं की सेहत के लिए गंभीर खतरा है।टीम द्वारा आइसक्रीम के दो सैंपल लिए गए, जिन्हें आगे जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। फैक्ट्री प्रबंधन को मौके पर ही गंदे हालातों में संचालन करने के लिए चालान किया गया और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

डॉ. अमरजीत कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) ने कहा:

“जनता के स्वास्थ्य को लेकर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो खाद्य इकाइयाँ गंदे हालातों में चल रही हैं, वे न केवल कानून का उल्लंघन कर रही हैं, बल्कि लोगों की ज़िंदगी से भी खिलवाड़ कर रही हैं। हमारी टीमें नियमित जांच कर रही हैं और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे सफाई के नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विभाग ने दोहराया है कि जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना उसकी प्राथमिकता है और केवल स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य ही उपभोक्ताओं तक पहुँचना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर फूटा गुस्सा, नागरिक सभा ने नगर निगम को दी घेराव की चेतावनी

शिमला-:राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों, बंदरों और लंगूरों की बढ़ती समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।आए दिन सामने आ रहे डॉग और मंकी बाइट के मामलों के बीच शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।सोमवार को नागरिक सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने...

भारत-यूके CETA से हरियाणा को ग्लोबल मार्केट में नई उड़ान, 2030 तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य : सीएम सैनी

गुरुग्राम-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारत-यूके CETA राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि समझौते से हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग सेक्टर को ब्रिटेन के बाजार में नई संभावनाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस ग्लोबल...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस,0.95 ग्राम चिट्टा,3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया है।कार्रवाई के...

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

हमीरपुर,अरविंद-:बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है।बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में हमीरपुर शहर के एक युवक के भी आरोपी के...

लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

कांगड़ा,संजीव-:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार,बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी पहुंचीं तो परिवार और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सेना की वर्दी में बेटी को देखकर पिता बलवीर सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.