/ Aug 31, 2026

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक… दिए ये निर्देश

चंडीगढ़, 20 नवंबर —: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माणाधीन अस्पतालों के कार्यों में तेजी लाएं  ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल फायर एनओसी लेना सुनिश्चित करें जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया कि हिसार के गांव मय्यड़ में 50 बिस्तरों वाले आयुष अस्पताल के भवन का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लगभग 10.85 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अस्पताल के आगामी 8 से 9 महीने में पूरा होने का अनुमान है।
निर्माणाधीन अस्पतालों के कार्यों में तेजी लाई जाए : स्वास्थ्य मंत्री
कुमारी आरती सिंह राव ने इस अस्पताल का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी जून 2024 से चालू हो गई है, जहां कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। शेष सेवाएं निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद शुरू की जाएंगी , तभी इनपेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) शुरू किया जाएगा। मंत्री को यह भी बताया गया कि अग्निशमन प्रणाली, चिकित्सा अपशिष्ट निपटान सुविधाएं, लॉन्ड्री सेवाएं, चारदीवारी, सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) और सीवरेज सिस्टम जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे की स्थापना भी जल्द कर ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में आयुष प्रणाली के तहत व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे हिसार और आसपास के क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे। बैठक में आकेड़ा, नूंह में 60-बेड वाले सरकारी यूनानी कॉलेज और अस्पताल परियोजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि 45.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का 52 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। काम पूरा होने की संशोधित समय-सीमा लगभग 12 महीने निर्धारित की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के पूरा होने के बाद अकेड़ा, नूंह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यूनानी प्रणाली पर आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, अंबाला के चांदपुरा में 55.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले होम्योपैथिक कॉलेज और 25 बिस्तरों के अस्पताल परियोजना की समीक्षा करतेहुए स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि अस्पतालों के निर्माण में अनावश्यक देरी न की जाए। निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें ताकि अस्पताल में जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाएँ शुरू हो सके। इस अस्पताल की ओपीडी में लगभग 6,253 मरीज़ों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.