/ Oct 15, 2026

विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस.. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर CM और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने

धर्मशाला,संजु चौधरी ( TSN)- धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नियम 67 के तहत विपक्ष की ओर से काम रोको प्रस्ताव की मांग की. इस दौरान विपक्ष ने कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा की मांग की. इस दौरान मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आमने सामने नजर आए. वहीं सदन के बाहर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच भी तीखा वार पलटवार देखने को मिला. अब कल मुख्यमंत्री सदन के सामने इस पूरे मुद्दे पर अपना रखेंगे.
कांग्रेस से गंदगी भाजपा में चली गई है- CM
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाया और भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग की.  उन्होंने कहा कि बड़ी विडंबना है.चर्चा के समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन में नहीं थे. सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा पाँच गुटों में बंटी है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने  की होड़ में लगी है.मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से गंदगी भाजपा में चली गई है. मुख्यमंत्री ने बिना नाम लेते हुए कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों, तीन पूर्व निर्दलीय विधायकों और राज्यसभा सांसद पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा अनुशासित पार्टी है, लेकिन यह लोग अब भाजपा का अनुशासन बिगाड़ रहे हैं.
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार जवाब दे तो विपक्ष के लोग सदन में बैठकर सुने- CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के केवल आरोप लगाए लेकिन उनके पास तथ्य नहीं है.मुख्यमंत्री ने कहा कि कल वह तथ्यों के साथ विपक्ष का जवाब देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते हैं कल जब मुख्यमंत्री जवाब देंगे तो विपक्ष के लोग सदन से वॉकआउट कर देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा वह चाहते हैं जब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार जवाब दे तो विपक्ष के लोग सदन में बैठकर सुने.
मुख्यमंत्री गुटबाजी को लेकर भाजपा को  न दें सलाह
वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि  भ्रष्टाचार पर चर्चा के दौरान बहुत सदन में मौजूद थे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को कार्ड फेंकने के लिए लोग सड़कों पर आ गए हैं और वह थोड़ी देर के लिए उन्हें को संबोधित करने गए थे. जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने सवाल उठाए. कांग्रेस सरकार अब तक उसके जवाब नहीं दे पाई है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस दाएं बाएं करने की कोशिश कर रही है. जयराम ठाकुर ने  मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गुटबाजी को लेकर भाजपा को सलाह न दें. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस के अंदर है 2 साल के कार्यकाल के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को मंच पर अपमानित किया गया.
पत्रकारों पर मामला दर्ज किए  जाने को लेकर कांग्रेस सरकार पर  साधा निशाना- जयराम
इस दौरान जयराम ठाकुर ने जंगली मुर्गा प्रकरण को लेकर पत्रकारों पर मामला दर्ज किए  जाने को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के रात्रि भोज मेनू में जंगली मुर्गी का जिक्र है और भोजन के दौरान भी वह जंगली मुर्गी का जिक्र कर रहे हैं ऐसे में पत्रकारों पर मामला दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.