धर्मशाला, संजु चौधरी ( TSN) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के डिनर में जंगली मुर्गा परोसने का मुद्दा हिमाचल विधानसभा में गूंजा है।शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में जाने से पहले विपक्ष जंगली मुर्गे के पोस्टर लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया और कहा कि जंगली मुर्गे का शिकार करना गैर कानूनी है। सरकार को मुर्गा मारने और खाने वालों पर FIR करनी चाहिए थी,लेकिन सरकार ने उल्टा मीडिया पर FIR की, जिन्होंने इस मामले को उजागर किया जो सरकार ग़लत है।
वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आता है जंगली मुर्गा
जयराम ठाकुर ने कहा कि जंगली मुर्गा वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में आता है। ऐसे में जिन लोगों ने जंगली मुर्गे का शिकार किया उन पर सरकार को कारवाई करनी चाहिए थी। लेकिन सरकार ने भाजपा विधायक और मीडिया के लोगों व संस्थानों पर FIR दर्ज की है जो निंदनीय है। सरकार तुरंत FIR को रद्द करें और दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करें। सरकार पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
