स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में हिमाचल सरकार के ठोस कदम

Shimla,27 May- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम आईजीएमसी शिमला और अटल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा की फैकल्टी के साथ बैठक कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त बनाना है।

नर्सों और टेक्नीशियन की भर्ती में अनुभव को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी एक वर्ष के भीतर सरकारी अस्पतालों से 20 साल पुरानी मशीनों को हटाकर नई तकनीक से युक्त उपकरण लगाए जाएंगे। साथ ही, चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में दो महीने के भीतर रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। सभी मेडिकल कॉलेजों में चरणबद्ध रूप से थ्री टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाई जा रही हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों,नर्सों, टेक्नीशियनों और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान सेवा देने वाले नर्सों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टर-रोगी और नर्स-रोगी अनुपात को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार लाना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेडिकल छात्रों के लिए नए हॉस्टल बनाए जाएंगे और अस्पतालों में स्टाफ व मरीजों के लिए बेहतर पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अब तक 100 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं और आगामी समय में 200 करोड़ और दिए जाएंगे।स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने कहा कि संवाद कार्यक्रमों से सुधार की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने मेडिकल एजुकेशन में हो रही प्रगति और उपकरणों की आधुनिकता को राज्य सरकार की दूरदृष्टि का परिणाम बताया।इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक हरीश जनारथा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी: बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

करनाल, 18 अप्रैल: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

पलवल,18 अप्रैल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.