आंधी-ओलावृष्टि से बागवान परेशान..विभाग ने दी जालीदार नेट लगाने की सलाह

Mandi,dharamveer:मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और आए दिन आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की वजह से मंडी जिला के बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।उद्यान विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से अब तक मंडी जिले में 5 करोड़ रुपये से अधिक की फसलों का नुकसान हो चुका है। इस संकट से निपटने के लिए विभाग ने बागवानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जालीदार नेट लगाने की सलाह दी है।

80% सब्सिडी उपलब्ध

उद्यान विभाग मंडी के उप निदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि जालीदार नेट आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के समय फसलों को बचाने में कारगर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बागवानों को इसके लिए 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।

इसके लिए बागवानों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।वे सीधे ई-उद्यान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इसके अलावा,विभाग बागवानों को फसल बीमा कराने की भी सलाह दे रहा है ताकि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में उन्हें राहत मिल सके।संजय गुप्ता ने बताया कि विभागीय अधिकारी फिल्ड में जाकर किसानों को जागरूक करने और फसलों के संरक्षण के उपाय बताने का कार्य लगातार कर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड रैकेट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम-:गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को सेक्टर-37D स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी चरखी दादरी, कपिल...

केओली पंचायत चुनाव ..सास ने बहू को हराया , ननद ने अपनी सगी भाभी को दी मात

मंडी,धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की केओली पंचायत चुनाव इस बार सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं रहे, बल्कि रिश्तों की सियासत ने भी लोगों को चौंका दिया।28 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनावों के परिणाम शाम होते-होते सामने आए तो कई पंचायतों...

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने का रास्ता साफ

पलवल -:विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल में भाग लेने की बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विनेश को ट्रायल से रोकने की मांग की गई थी। अब वह 30 और 31 मई को दिल्ली में होने वाले ट्रायल...

हिमाचल में जंगलों की आग बनी बड़ी चुनौती, 263 घटनाओं से 3500 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।प्रदेशभर में अब तक जंगलों में आग लगने के 263 मामले दर्ज किए जा चुके हैं,जिनसे करीब 3500 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। वन विभाग के अनुसार इन घटनाओं से अब...

हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण, डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.