धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)- गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मशाला में चुनावी रैली की. इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अग्निवीर के बारे में भ्रम फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के प्रति देश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है कि 4 साल के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों का कोई भविष्य ही नहीं है, इनका जीवन बर्बाद हो जाएगा।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इसमें जवानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। राहुल गाँधी अपने पार्टी के फायदे के लिए सरासर झूठ लोगों के बीच में फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहें हैं।
अग्निवीर 100% रोजगार की गारंटी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अगर 100 जवान अग्निवीर बनते हैं तो उसमें से 25प्रतिशत तो सीधा सेना में परमानेंट पोस्टिंग हो जाएगें और 75 प्रतिशत बचे हुए जवानों के लिए भाजपा शासित सभी राज्य सरकारों ने अपनी पुलिस फोर्स में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है और केंद्र सरकार के पैरामिलिटरी फोर्स में भी 10 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। इनको रिज़र्व सीटों के बाद सेलेक्शन में भी बहुत सी रियायतें दी हैं जैसे उम्र की रियायत, इग्ज़ैमिनेशन में कुछ ऐडवांटेजस और फिजिकल टेस्ट भी नहीं करने पडेंगे। इन सभी रियायतों के बाद शायद ही कोई अग्निवीर ऐसा बचेगा जो स्टेट की पुलिस फोर्स या सेंटर पैरा मिलिट्री फोर्स में ना आया हो। इसके अलावा भी बहुत से प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसीस और कंपनियों ने भी अग्निवीर के लिए प्राथमिकता तय की है। अब एक युवा 4 साल सरकारी खर्चे से ट्रेनिंग करेगा और सक्षम हो जायेगा 4 साल उसको अच्छी तनख्वाह के साथ-साथ 4 साल के बाद पेंशन नुमा पूरे जीवन की नौकरी भी मिलेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा को जो झूठ बोलने की आदत है, बार-बार झूठ को बोलते जाना अग्निवीर इसका बेस्ट उदाहरण हैं।
