/ Jul 03, 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले…गठबंधन की सरकार आने पर केंद्र सरकार में भरे जाएंगे खाली पड़े 30 लाख पद

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता से वादा किया कि केंद्र में विपक्षी गठबंधन की सरकार आने पर केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा. खड़गे ने कहा कि आपदा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश की याद नहीं आई. हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 9 हजार 900 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा, लेकिन बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्याय किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल प्रदेश में सरकार को धनबल के जरिए स्थिर करने की कोशिश करते रहे.
4 जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 4 जून को देश में सरकार बदलने जा रही है. इंडिया गठबंधन 4 जून को सरकार बनाएगा. उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार से तंग हो चुकी है. बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है. मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को दुरुपयोग करती है. यह चुनाव जनता बनाम भाजपा का है. लोग इस चुनाव को सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं. जनता बहादुरी और धैर्य के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हिंदू और मुसलमान में बांटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनकी विचारधारा के खिलाफ है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में नेताओं को डराने और धमकाने की कोशिश होती है. ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को पीछे लगाकर सरकार गिराने की कोशिश होती है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.