HRTC कर्मचारियों की चेतावनी: इस तारीख से केवल 8 घंटे की ड्यूटी, बसों का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित

Shimla,22 July-हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं।HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि लंबित मांगें 31 जुलाई तक पूरी नहीं की गईं,तो एक अगस्त से कर्मचारी केवल आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे।यूनियन का कहना है कि वे अब ओवरटाइम नहीं करेंगे,जिससे परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने पहले ही सरकार को 11 जुलाई को अल्टीमेटम दे दिया था। यूनियन के अनुसार,पिछले पाँच वर्षों से 100 करोड़ रुपये का ओवरटाइम भुगतान लंबित है।साथ ही,चिकित्सा भत्ता और समय पर वेतन न मिलना भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

अब 23 जुलाई को निगम प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।यदि इसमें भी कोई ठोस समाधान नहीं निकलता है,तो यूनियन ने आंदोलन की तैयारी की बात कही है।कर्मचारियों का कहना है कि केवल आश्वासन से अब बात नहीं बनेगी— जब तक उनकी लंबित देनदारियां नहीं चुकाई जातीं,वे अतिरिक्त समय काम नहीं करेंगे।

मान सिंह ठाकुर,अध्यक्ष,HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन

हमने सरकार को समय दे दिया है।अगर 31 जुलाई तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं,तो हम 1 अगस्त से सिर्फ आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। जब तक सरकार बकाया नहीं चुकाती, तब तक हम ओवरटाइम नहीं करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.