हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1571 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर की जीत हासिल

हमीरपुर : अरविन्द सिंह  ( TSN)- हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा को 1571 मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को कुल 26617 मत पडे.जबकि 25184 मत कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा को पडे। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत होने पर बाल स्कूल परिसर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड कर जश्न मनाया और जोरदार नारेबाजी भी की।
हमीरपुर विधानसभा उप चुनाव में जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सब प्रकार के षडयत्र रचने के बावजूद भी जनता ने मेरा साथ दिया है, इसलिए हमीरपुर की  जनता का आभार प्रकट करते है। आशीष शर्मा ने कहा कि काग्रेस को जनता ने आज करारा जबाव दिया है. उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता ने पहले भी मुझ पर विश्वास जताया था और आज फिर से विश्वास जताया है।जीत के मार्जन कम रहने पर आशीष शर्मा ने कहा कि इसका मंथन भाजपा पार्टी करेगी और मार्जन को लेकर ज्यादा नही बोल सकते है, लेकिन सही ढंग से सारे एक साथ चलते तो इससे भी बढिया परिणाम सबके सामने होता। फिर भी सबसे बढिया परिणाम आया है। आशीष शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सडक सुविधा के साथ साथ पानी की समस्या को दूर करने के लिए काम किया जाएगा.वहीं प्रत्याशी आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति जार ने कहा कि सभी लोगों का प्यार मिला है और आज फिर से नजर आया है इसलिए सबका दिल से आभार जताते है। प्रत्याशी आशीष शर्मा के भाई उमेश शर्मा ने जनता का धन्यवाद किया और आशीष को बधाई देते हुए कहा कि बहुत मुश्किल समय था लेकिन फिर भी जनता ने पूरा साथ दिया है और भाजपा ने भी पूरा साथ दिया है।

वहीं हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी ओर से हर तरह के हथकंडे  अपनाने के बावजूद भी जीत भाजपा की हुई है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस  ने अनैतिक ढंग अपनाए और कर्मचारियों के तबादला करने की धमकी दी, लेकिन इसके बावजूद मार्जन कम होने पर भी अहम जीत दर्ज की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

शिमला-:-शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.