भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हल्ला

कांगड़ा : चन्द्रिका ( TSN)-भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जीतना है. इस  दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला.
कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है : अनुराग
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां का कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं बल्कि मित्रों के लिए बनकर रह गया है। आम आदमी को यहां लोन नहीं मिलता, पर सरकार के मित्रों को करोड़ों रुपए का लोन मिल जाता है। आम नागरिक इस सरकार में प्रताड़ित है, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है और इस उपचुनाव में भी हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेगे। साफ दिख रहा है की जनता का मन पक्का है कि वह भाजपा को जिताएगी, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भाजपा को सरकार का दबाव बनाकर रोकने का प्रयास किया है, हम सीधा खेते है की आप हमें जितना रोक लो उतनी ताकत के साथ भाजपा का कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा। यह जीत नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत होगी।
इन उपचुनावों का कारण स्वयं मुख्यमंत्री : जयराम 
वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम  ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री इस चुनाव को सत्ता के दबाव में लड़ना चाहती हैं , पर भारतीय जनता पार्टी रुकने वाली नहीं है। आप जितना भी दबाव डाल लो हम चुनाव दम से लड़ेंगे। इस सरकार ने तो हमें रैली के लिए सभा स्थल तक नहीं दिया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री बार-बार पूछते हैं कि यह उपचुनाव क्यों हो रहे हैं? हम उनको बताना चाहेंगे की यह चुनाव आपकी वजह से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्वभाव विधायकों को साथ लेकर चलने का है ही नहीं, इसलिए मुख्यमंत्री को इन विधायकों ने बाय-बाय कह दिया। मुख्यमंत्री जी आपके विधायक आपसे समय मांगते रहे, आपने उनको समय तक नहीं दिया। इन विधायकों का इस्तीफा देने में कोई दोष नहीं है दोष तो केवल आपका है। राज्यसभा चुनाव में अपने राम विरोधी को टिकट दे दी, बहुमत होने के बावजूद आप हार गए और भाजपा जीत गई। यह सभी विधायक हिम्मत वाले हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया, अगर देहरा के लिए कोई लड़ सकता है तो वह केवल होशियार सिंह है जब हमारी सरकार थी तो यह अपनी मांगों के लिए लड़कर विकास कार्यों के लिए 150 करोड रुपए ले गए थे और अपने कांग्रेस सरकार के समय देहरा को 1 रू तक नहीं दिया।
वहीं होशियार सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से ग्रस्त है और जिस प्रकार से मुख्यमंत्री दोषारोपण की राजनीति कर रहे है वह गलत है। कांग्रेस सरकार के समय गुंडागर्दी का बोलबाला है और जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी पर रही है उसे साफ प्रतीत होता है कि यह सरकार गुंडो की सरकार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.