/ Sep 01, 2026

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया कंगना रनौत पर पलटवार…बयान को बताया बचकाना

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कंगना के बयान को बचकाना बताया है. शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कंगना अभी राजनीति में नहीं है, इसलिए वह ऐसे बयान दे रही है.इस दौरान हर्षवर्धन चौहान ने मेडिकल डिवाइस को लेकर कहा कि इससे प्रदेश को लाभ नहीं होगा पूर्व सरकार ने हिमाचल के हितों का ध्यान नहीं रखा.
मेडिकल डिवाइस पार्क…भाजपा सरकार ने प्रदेश के हितों का नहीं रख ध्यान 
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस मेडिकल डिवाइस पार्क से प्रदेश सरकार को लाभ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने में पूर्व भाजपा सरकार ने हिमाचल के हितों का ध्यान में नहीं रखा उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने एक रुपए प्रति मीटर पर जमीन और तीन रुपए प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध कराने का करार किया था. प्रदेश को इससे लाभ नहीं होगा. उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 30% भाग पर मेडिकल डिवाइस पार्क बनाएगी बाकी जमीन को बाजार के दामों पर बेचकर ग्रीन इंडस्ट्री और जेनेरिक मेडिसिन को प्रोत्साहन देगी. वहीं प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में अवैध खान रोकने के लिए सरकार गंभीर है उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के सख्त आदेश हैं की किसी भी दल या किसी भी ओहदे पर बैठे व्यक्ति को संलिप्त होने पर बक्शा नहीं जाए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अवैध रोकने के लिए सख्त निर्देश दे दिए गए हैं.
27 अगस्त से प्रदेश में मानसून सत्र शुरू होगा
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 27 अगस्त से प्रदेश में मानसून सत्र शुरू होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इसमें 10 बैठकें होगी अब तक सभी सरकारों के कार्यकाल में 5 से 6 बैठके होती थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि पक्ष और विपक्ष के लोग सरकार के समक्ष अपनी बात रखें और एक सकारात्मक चर्चा प्रदेश के हितों को लेकर सदन में हो.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.