नूरपुर : संजीव महाजन ( TSN)– उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को अ*वैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्रदेश में अ*वैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।उद्योग मंत्री नूरपुर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की रणनीति पर चर्चा के लिए मिनी सचिवालय मे आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
प्रदेश सरकार अवैध खनन को किसी भी हाल में नहीं करेगी बर्दाश्त
बैठक के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रशासन, पुलिस, खनन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अ*वैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सभी अधिकारी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में अ*वैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित उपायों और दीर्घकालिक योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
हर्षवर्धन चौहान ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अ*वैध खनन पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हर जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और विशेषकर सीमांत जिलों में अ*वैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष फोक्स के साथ काम किया जाएगा।उन्होंने फर्जी एम-फॉर्म के मामलों में उचित जांच पर भी जोर दिया।
चौहान ने चेक पोस्ट स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्रशरों पर डंप माल की फिजिकल वेरिफिकेशन करने और खनन की पाबंदी अवधि में भी खनन होने के मामलों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।
