चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- चम्बा जिला का ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा. जिसको लेकर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है । इस बार बॉलीवुड नाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक जावेद अली परफॉर्म करेंगे.
डीसी चंबा मुकेश रीप्सबाल ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय मंजिल मिले के दौरान तीन पंजाबी और तीन हिमाचली नाइट के साथ एक बॉलीवुड नाइट रहने वाली है, इस दौरान बॉलीवुड नाइट में बॉलीवुड के मशहूर गायक जावेद अली रहने वाले हैं.इसके अलावा पंजाबी गायको में मास्टर सलीम भी रहेंगे हालांकि हिमाचली कलाकारों के साथ-साथ चंबा के स्थानीय कलाकारों को भी इस अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में मौका दिया जाएगा. एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए कहा की मिंजर मेले के दौरान पुलिस के पांच सौ जवान अपनी सेवाएं देंगे.चंबा जिला को तीन सेक्टर में बांटा गया है ,पुलिस हर चीज पर नजर रखेगी ।
