चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)-मॉनसून के दौरान आने वाली आपदा को लेकर चुराह उप मंडल प्रशासन ने पहली बार आपदा मित्रों का सहारा लिया है.यह आपदा मित्र किसी भी क्षेत्र में होने वाली घटना की जानकारी सबसे पहले प्रशासन को देंगे और खुद भी आपदा के दौरान सेवाएं देंगे.इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग को सख्त निर्देश दिए गए है कि जहां जहां लैंड स्लाइड क्षेत्र है या जहां नाले में बाढ़ आती है वहां अपनी जेसीबी मशीन तैनात रखें, ताकि मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े ।
मानसून के मौसम में चंबा तीसा मुख्य मार्ग पुखरी कांदला कलहेल सानी होटल चांजू नाला नाला सहित कई क्षेत्रों में बंद हो जाता है. इसके लिए विभाग को प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है की पीडब्ल्यूडी अपनी मशीनिरी के साथ तैयार रखे, ताकि तुरंत मार्ग बहाल किए जा सके ।चुराह उपमंडल के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा की मानसून को लेकर सभी विभागों के साथ बैठक कर ली गई है और पीडब्ल्यूडी विभाग को सख्त निर्देश दिए है की वो अपनी मशीनीरी को लैंड स्लाइड और जहां जहां मार्ग बंद होते है वहां रखें ताकि मार्ग अधिक देर तक बंद ना हो सके. इसके अलावा आपदा को लेकर भी आपदा मित्र कार्य करेंगे जो आपदा के दौरान जानकारी प्रशासन के साथ सांझा करेंगे और तुरंत कार्य में जुट जाएंगे।
