केलांग में आयोजित जनसभा में बोले जयराम.. लोकसभा चुनाव में फिर लगेगी जीत की हैट्रिक

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में साल 2014 में भी भाजपा ने चारों सीट पर कब्जा किया था और साल 2019 में भी चारों सीटें जीती थी. ऐसे में अब साल 2024 में भी चारों सीटों को जीत कर भाजपा लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाएगी. इसके अलावा देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। केलांग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव की भी स्थिति बनी हुई है और भाजपा पूरी मजबूती के साथ  चुनावी मैदान में उतर गई है।
विकास कार्य न होने से परेशान हो गए हैं सुखविंदर सिंह
जयराम ठाकुर ने कहा कि  प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल से जनता के बीच काफी नाराजगी है और जनता भाजपा के पक्ष में चुनावी मैदान में उतर आई है। अब कांग्रेस सरकार भी प्रदेश में विकास कार्य करवाने में असफल रही है और सरकार में भी कई मतभेद चल रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी विजय होंगे और जून माह में ही दिल्ली में भाजपा की सरकार के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज होगी। ताकि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में जो पिछड़ गया है उसे तेज गति मिल सके।वही कंगना रनौत के पक्ष में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित है और फिल्म जगत में भी उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। अब वह राजनीतिक क्षेत्र में उतरी है। तो वह बिल्कुल कर्मठ कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही है और आने वाले समय में कंगना रनौत भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। कांग्रेस के नेता लगातार उन पर गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। लेकिन महिलाओं का निरादर करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। ऐसे में महिलाओं का निरादर करने का खामियाजा उन्हें अबकी बार चुनाव में भुगतना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को घेरते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वह आज हर जगह हताशा में डूबे हुए हैं और जनसभा में आए दिन अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि वह काफी हताश हो चुके हैं और सरकार चलाने में भी सक्षम नहीं है। अब कांग्रेस सरकार के जाने का समय भी आ गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.