क्रिसमस और नव वर्ष के स्वागत को तैयार कुल्लू-मनाली, होटल कारोबारियों को सीजन से बड़ी उम्मीदें

Kullu, Manminder Arora-:क्रिसमस और नव वर्ष के जश्न को लेकर कुल्लू-मनाली पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। लंबे समय तक आपदा की मार झेलने के बाद अब घाटी का पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। होटल कारोबारियों ने नवविवाहित जोड़ों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षक पैकेज और विशेष छूट की घोषणा की है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाला फेस्टिव सीजन उनके लिए राहत भरा साबित होगा।

बीते समय आई प्राकृतिक आपदा के कारण पर्यटन गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से पर्यटकों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी, लेकिन अब स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। अधिकतर क्षतिग्रस्त सड़कें बहाल कर दी गई हैं, जिससे कुल्लू-मनाली तक पहुंचना अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो गया है। इसके चलते पर्यटकों की संख्या में भी धीरे-धीरे इजाफा देखा जा रहा है।हालांकि पर्यटन से जुड़े कारोबारी अभी भी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर घाटी में अच्छी बर्फबारी होती है, तो यह पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित होगी। सैलानी बर्फ से ढकी वादियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे, जिससे होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट और अन्य संबंधित व्यवसायों को लाभ मिलेगा।

हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि क्रिसमस और नव वर्ष को लेकर होटल उद्योग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो चुकी है, जिसके बाद पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। साथ ही, आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत होने से अब पर्यटक बिना किसी बड़ी परेशानी के कुल्लू-मनाली का रुख कर सकते हैं।पर्यटकों के लिए हिडिंबा देवी मंदिर, अंजनी महादेव, रोहतांग पास, सिस्सू और अटल टनल जैसे प्रमुख आकर्षण केंद्र हमेशा की तरह खास बने हुए हैं। यहां की ठंडी फिजाएं और प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को खूब लुभा रही हैं।

होटल कारोबारी चमन कपूर ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज के साथ-साथ डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में बर्फबारी होती है, तो पर्यटकों की संख्या में और तेजी आएगी। कुल मिलाकर, क्रिसमस और नव वर्ष के मौके पर कुल्लू-मनाली पर्यटन उद्योग को अच्छे कारोबार की पूरी उम्मीद है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.