हथीन में हुआ आप और कांग्रेस का संयुक्त कार्यकर्त्ता सम्मेलन….भाजपा पर साधा निशाना

हथीन : चन्द्रिका ( TSN)– हथीन विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया.  जिसमें पूर्व मंत्री और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर प्रबल दावेदार करण सिंह दलाल ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान करण सिंह दलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की टिकट जब मिलेगी मिल जाएगी आप सब एकजुट होकर चुनाव में लग जाओ। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हथीन से कांग्रेसी नेता बलजीत डागर ने किया जबकि अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर रावत ने की।
करण सिंह दलाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए  कि कहा हमारे इलाके को भाजपा से सबसे बड़ी शिकायत यह है की जो प्रदेश में भाजपा सत्ता में काबिज है वह पलवल और फरीदाबाद जिले की जनता की मेहरबानी है लेकिन यह सबसे बड़ा अनदेखा भी हमारे इलाके का कर रही है।  उन्होंने मौजूद सांसद कृष्णपाल गुर्जर पर तंज कस्ते हुए कहा की जब हमारे इलाके की जनता उनके दरवाजे पर अपना कोई काम लेकर जाती है तो उन्हें वहाँ से अपमानित करके भगाया जाता है।  पूर्व मंत्री करण दलाल ने इनेलो के साथ गठबंधन को लेकर कहा की भाजपा को भगाने के लिए जिससे गठबंधन करना पड़ेगा हमें कोई गुरेज नहीं. उन्होंने भाजपा जजपा गठबंधन में चल रही तकरार पर कहा की जजपा ने अपना वजूद खत्म कर दिया है उनको आगे आने वाले चुनावों में जनता सबक सिखाएगी।
वहीं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदरशेखर रावत ने भाजपा पर तंज कसते  हुए कहा की भाजपा ने इस देश प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है और INDIA गठबंधन का जो भी कोई प्रत्याशी फरीदाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ेगा.  आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर न केवल उनका साथ देगी बल्कि  भाजपा को जड़ से उखड फेंकने में अपना योगदान देगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक बलजीत डागर ने कहा की अबकी बार आप और कांग्रेस पार्टी मिलकर फरीदाबाद लोकसभा से करन सिंह दलाल को चुनाव जिताकर संसद में भेजने का काम करेगी क्योँकि भाजपा का मौजूदा सांसद और इनकी सरकार हमारे इलाके के लिए दस साल में कोई केंद्र का प्रोजेक्ट नहीं ला पाई। यहां के सांसद को इलाके के हिट से कोई लेना देना नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.