जेपी नड्डा पहुंचे करनाल.. बोले संविधान के नाम पर झूठ परोसने वाली कांग्रेस दे रही धर्म के नाम पर आरक्षण

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार  दोपहर करनाल के एक निजी पैलेस में आयोजित लोकसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवी सम्मेलन में पहुंचे. जहां उन्होंने  भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान जेपी नड्डा ने केंद्र   सरकार की योजनाओं का नाम लेकर उनके जनता को हुए फायदे गिनवाए. वहीं विभिन्न योजनाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी की भी जमकर तारीफ की । नड्डा ने कहा कि करनाल वालों के तो दोनों हाथों में लड्डू है।विपक्ष पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी का बहुत प्रचार करती है लेकिन सच्चाई ये है कि युवा नही बल्कि विपक्ष बेरोजगार हुआ है ।
भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि
हमारी सरकार में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए इतने काम हुए हैं, इतने एम्स बन रहे , रेल लाइने बिछ रही , हाइवे बन रहे तो कहीं न कहीं रोजगार तो पैदा हुआ है। विपक्ष  के परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इनको सिर्फ अपने पत्नी बच्चों से मतलब है आप से कोई लेना देना नही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सयोंजक एवं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा । जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से करनाल में मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी  दोनों बड़े भारी मार्जिन से विजयी हो और दोनों सीटें आप जिताकर इनको भेजें । उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भारत की राजनीति में बहुत कुछ बदल गया और बहुत कुछ हम सब लोगों को देखने का भी सौभाग्य मिला है। यहां पार्टी को खड़ा करने में चार-पांच  पीढ़ियां लग गई।इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा में गुड गवर्नेंस का एक नया अध्याय लिखने का काम किया है।  लोगों से हर व्यक्ति की एक ही आवाज आ रही है कि 2019 के चुनाव में यह लोकसभा पूरे देश में नंबर दो पर आई थी परंतु अब 2024 के चुनाव के अंदर 4 जून को जब रिजल्ट आएगा तो यह लोकसभा देश मे नंबर एक के ऊपर जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.