सुरजेवाला ने जेपी नड्डा के बयान पर किया कड़ा प्रहार.. बोले अपने गिरेबान में झांके बीजेपी , लगातार बढ़े आपराधिक मामले

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल किसान भवन में कांग्रेस  राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कैथल सहित पूरे हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकल चुका है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में अपराध के मामले बढ़ने में बड़ी महारत हासिल की है. पिछले 10 साल में कैथल की जनता  डर के साए में जीने को मजबूर है.वहीं  जेपी  नड्डा  द्वारा दिए गए बयान जिसमे उन्होंने कहा था कि कुछ लोग जेल में है तो कुछ लोग बेल पर है कांग्रेस के समय में परिवारवाद की राजनीति हावी थी।इस पर पलटवार करते हुए  सुरजेवाला ने कहा कि शायद वह उदाहरण ब्रजशरण का दे रहे थे,जिन्होंने पहलवान खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया. शायद वह उदाहरण हाथरस कांड का दे रहे थे, जिन्होंने पहले  बला*त्कार किया और फिर उसको जला दिया , शायद जेपी नड्डा जनता दल के सांसद प्रज्वल रेवन्नत का उदाहरण दे रहे थे जिसकी सैकड़ो सीढ़ी मिली हैं और भाजपा ने उसे भगा दिया।।
जेपी नड्डा मुख्य मुद्दों से भटके यहां वहां की हांकी
भाजपा  द्वारा आरक्षण खत्म करने के  बयानो पर  सुरजेवाला ने कहा कि उनके नेता खुद आरक्षण पर बयान देते हैं कि वह आरक्षण को सरकार में आने पर खत्म कर देंगे.एससी,एसटी, ओबीसी के आरक्षण को भाजपा संविधान को भी खत्म करने की साजिश रच रही है.इस सबसे यदि हमने बचाना है तो वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा। कैथल मे आयोजित विजय संकल्प रैली पर बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आज की विजय संकल्प रैली पूरी तरीके से फ्लॉप रही भीड़ रैली में नहीं पहुंची.जेपी नड्डा को चाहिए था कि वह बेरोजगारी पर बोलते,  बढ़ते अपराध पर बोलते, कैथल के जिस व्यापारी पर गोली चलाई गई थी तीन नकाबपोश युवकों के द्वारा उसके परिवार से मिलना चाहिए था,  लेकिन जेपी नड्डा ने ऐसा कुछ नहीं किया.
ये कैसी कोविशील्ड और कोरोना वैक्सीन?
 सुरजेवाला ने कोविशील्ड और कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए कहा कि उसका असर अब नौजवानों पर भी देखने को मिल रहा है.ब्रेन हेमरेज हो जाना और अचानक से मौ*त हो जाना यह इस वैक्सीन की वजह से हो रहा है, लेकिन मोदी सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है वह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती. कैथल के अंदर भी कहीं इसी प्रकार के केस आए हैं जो नौजवान युवा थे बिल्कुल स्वस्थ थे उसके बावजूद उनकी  एकदम से मौ*त हो जाना कहीं ना कहीं वैक्सीन पर  सवालिया  निशान खड़ा करता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.