जयराम के गृहक्षेत्र थुनाग में रोड़ शो के दौरान विक्रमादित्य पर बरसी कंगना रनौत

मंडी  : धर्मवीर ( TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष के गृहक्षेत्र सराज में डेंट डालने की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को जनता इन चुनावों में करारा जबाव देने वाली है। यह बात सोमवार को पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र थुनाग में रोड़ से दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कही।
 रोड़ शो के दौरान विक्रमादित्य सिंह पर बरसते हुए कंगना ने कहा कि डेंट डालने जैसे बातें कर कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व सीएम व नेता प्र्रतिपक्ष का अपमान किया है। जयराम ठाकुर का अपमान करने पर मंडी में भाजपा जीत की साथ विक्रमादित्य को संदेश दिया जाएगा। 4 जून को चुनाव परिणाम के दिन सबसे ज्यादा लीड़ भाजपा को सराज विधानसभा क्षेत्र से ही मिलने वाली है। इस मौके पर कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ भी की। वहीं अपने संबोधन में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले चुनाव में सराज की जनता ने उन्हें 37 हजार की लीड़ दी थी। इस बार यहां की जनता कंगना को इससे भी ज्याद लीड़ देगी। उन्होने सराज की जनता व कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कि प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी होने के चलते उनका सराज में हर जगह जाना  संभव नहीं होगा। यहां का हर कार्यकर्ता जयराम बनकर कार्य करेगा और कंगना को भारी मतों से जीताकर संसद भेजेगें। कंगना ने बॉलीवुड में बेहतरीन कार्य किया और राजनीति में भी अब कंगना नया मुकाम हासिल करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.