/ Oct 30, 2026

सुभाष चौधरी ने महापंचायत कर हजारों समर्थकों के साथ दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मंत्री व फरीदाबाद लोकसभा से  कांग्रेस  प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को भाजपा नेता व पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने महापंचायत कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अबकी बार इनकी जुमलेबाजी इस चुनाव में नहीं चलेगी क्योंकि जनता उनका चुनाव लड़ रही है।
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर लगाए आरोप
पूर्व मंत्री और फरीदाबाद से कांग्रेस  के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि आज बीजेपी प्रत्याशी निराश व हताष है। क्योंकि अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं, भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है ओर जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गूर्जर पर निशाना साधते हुए  कहा कि आखिर कब तक वह मोदी का दिया हुआ खाते रहेंगे। कभी जनता के बीच अपने किये हुए कार्यो पर वोट मांगकर दिखाएं। पिछले 10 वर्षों में इनकी कोई भी गारंटी पास नहीं हुई है, सब फैल हैं। बीजेपी के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि इस तरह के नारों से जनता को यह भृमित कर रहे है। बंगाल में इन्होंने 200 पार का नारा दिया लेकिन 78 सीट ही आ पाई। इसी तरह से हरियाणा में  75 पार का नारा फैल हो गया था औऱ 40 सीट आई। अब जनता इनके 400 पार के नारे को फेल करने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस  7 से 8 सीट जीत रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस  की टिकट भले ही देरी से मिली हो लेकिन जनता उनका प्रचार खुद लंबे समय से कर रही है।इस दौरान पलवल से पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा.सुभाष चौधरी ने  कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है।शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये किमटा के मन के भाव...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

शिमला,संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।अब...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

राहुल चावला,धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.