/ May 07, 2026

व्यक्तिगत टिप्पणी से बचें कौल सिंह, मुद्दों को लेकर करें बात – जयराम

मंडी : धर्मवीर ( TSN)–  कौल सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मंडी से वरिष्ठ नेता हैं और कंगना उनकी बेटी समान है लेकिन फिर भी वह आए दिन कंगना को लेकर कई प्रकार की रील लाइफ पर टिप्पणियां कर रहे है जो कि उन्हें शोभा नहीं देता। यह सुझाव हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कौल सिंह को दं्रग विधानसभा क्षेत्र के त्रयाम्बली में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कौल सिंह को चेताया कि वह तो केवल भाजपा प्रत्याशी कंगना की रील लाइफ को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनके ऊपर भी जनता वायरल ऑडियो आदि को लेकर टिप्पणी कर सकते हैं।
कौल सिंह को चेताया -आप पर भी की जा सकती है टिप्पणी
जयराम ठाकुर ने कौल सिंह ठाकुर को सुझाव दिया कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत टिप्पणी नेताओं पर करने से परहेज करें और मुद्दों को लेकर अपनी बात जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि चुनावों को जीतना हारना अलग बात है लेकिन ऐसे किसी पर भी किसी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी से कांग्रेस को बचना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर ऐसे ही बोलते रहे तो आपके चरित्र पर भी सवाल उठेंगे। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर भी तीखे हमले बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सुख की सरकार का दावा करने वाली कांग्रेस की हालत आज बेचारे जैसी हो गई है जहां प्रदेश में सरकार नाम की कोई जीच नहीं है और खुद सुक्खु भी सुखी नहीं हैं। लेकिन अपनी किस्मत का दोष खामखां भाजपा पर मढ़े जा रहे हैं।
अपने कार्यकाल का हिसाब दें विक्रमादित्य सिंह
वहीं इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत से डिबेट करने वाले व उनसे हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ किए जाने का हिसाब मांगने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके परिवार से करीब आठ बार सांसद रहे। उनके पिता, माता सांसद रहे और अब अगली पीढ़ी आगे आ गई है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह सरकार बनने के बाद से मंत्री है लेकिन उनके पास इन 15 महीनों में गिनवाने के लिए कुछ नहीं हैं। जबकि कंगना तो अभी सांसद बनी भी नहीं है और कांग्रेस उनके योगदान व समाज सेवा का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि यदि विक्रमादित्य उनके फिल्म जगत के बारे में जानना चाहते हैं तो कंगना उन्हें जरूर जानकारी देंगी।
इस मौके पर स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिना किसी भेदभाव के अपने पांच साल के कार्यकाल में काम किए थे लेकिन आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलना मुश्किल काम है। कांग्रेस आज हिमाचल की उस बहादुर बेटी का अपमान कर रही है जिसने महाराष्ट्र सरकार को गिराया था जब उद्धव ठाकरे ने उनका घर तोड़ दिया था। आज पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बेटी कंगना रनौत के लिए कैसी कैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए। द्रंग के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विधायक विनोद कुमार, प्रवक्ता अजय राणा, खुशाल ठाकुर, निहाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.