शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की बाकी दो सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसमें कांगड़ा लोकसभा सीट से वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और हमीरपुर लोकसभा से सतपाल सिंह रायजादा को टिकट दी गई है.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश की शेष बची सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगा दी. कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद इस सूची को जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा लोकसभा सीट से वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, हमीरपुर लोकसभा से सतपाल सिंह रायजादा, मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्या सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी भाजपा प्रत्याशियों को टक्कर देंगे.
