/ Jul 10, 2026

सरकार ने किसानों से ज्यादती की तो सडक़ों पर उतरेंगी खापें.. किसान आंदोलन को दिया समर्थन

हिसार, 04 दिसंबर –हरियाणा की विभिन्न खापों की चुनी हुई कमेटी की आज दोपहर जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति  से निर्णय लिया गया कि हरियाणा में अपनी जायज मांगों को लेकर किसान संगठनों द्वारा किये जा रहे आंदोलन को यदि सरकार ने दबाने का प्रयास किया तो सभी खापों की ओर से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर आंदोलन को भरपूर समर्थन दिया जाएगा।
बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महम चौबीसी खाप के प्रमुख प्रतिनिधि रामफल राठी, पूनिया खाप से शमशेर सिंह नंबरदार, दहिया खाप से जयपाल दहिया, सात बास खाप से बलवान मलिक, कंडेला खाप से ओमप्रकाश कंडेला, सतरोल खाप से सतीश चेयरमैन, सतरोल खाप तपा बास के प्रधान वीरेंद्र बामल, नेहरा खाप से कृष्ण नेहरा, फौगाट खाप से सुरेश फौगाट, कुंडू खाप से उमेद सरपंच आदि ने कहा कि पिछले लम्बे समय से एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। 13 फरवरी से खनौरी व शंभू बार्डर पर किसानों को रोका हुआ है। असंख्य किसान उसी दिन से मौके पर धरने पर बैठे हैं। 6 दिसम्बर को शंभू बार्डर से अनुशासन में रहकर किसान दिल्ली के लिये कूच करेंगे। खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल पिछले आठ दिनों से मरणासन पर बैठे हैं।
किसानों के हर शांतिप्रिय आंदोलन का हरियाणा की खापों ने किया पूर्ण समर्थन
 प्रेस वार्ता में सरकार से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार बंद करने और  दिल्ली जा रहे किसानों को किसी भी सूरत में न रोके जाने की मांग की है। सभी खापों के प्रतिनिधियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि किसान भाईयों के साथ  किसी तरह की कोई भी ज्यादती करने की कौशिश की गई तो हरियाणा की सभी खापें किसानों के साथ सडक़ों पर उतरने का काम करेंगी। प्रेस वार्ता में खाप प्रतिनिधियों ने किसान संगठनों व आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ी आंदोलन व जाट आरक्षण आंदोलन में टिकेत बंधु व यशपाल मलिक का असली चेहरा सामने आ गया था और वो दोनों भाजपा के एजेंट निकले थे। इसके अलावा जाट लैंड बनाने की मांग करने वालों को खापों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यहां छतीस बिरादरी का भाईचारा है। इस तरह की ओच्छी हरकत समाज को बांटने का काम करती है। खापों ने इस तरह की मांग को खारिज किया। पूरे समाज से अनुरोध है कि इस तरह के दुष्प्रचार में न आयें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.