/ Aug 29, 2026

जानिए आखिर क्यों राजनीति का अखाड़ा बन गया सकरैणी माता का मंदिर

मंडी,धर्मवीर(TSN)-धर्मपुर उपमंडल के लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक सकरैणी माता का मंदिर इन दिनों सुर्खियों में है।बीती 30 मार्च को पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मंदिर और इसको लेकर चल रहा विवाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।वारयल वीडियो में नवरात्र के पहले दिन पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर यहां पुजारियों के परिवार की तरफ से बैठी महिला को मंदिर से खदेड़ देते हैं।इनका आरोप है कि पुजारियों की यह टोली मंदिर के पैसों को हड़पने पर तुली हुई है।इसके सबूत के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक वीडियो महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया जाता है।इसे पूरे विवाद की शिकायत धर्मपुर पुलिस थाना के पास पहुंची है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

शुक्रवार को मंदिर पहुंचा पुजारियों का परिवार

पुजारियों का परिवार मंदिर में इसलिए नहीं आ रहा था क्योंकि उनके परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी।शुक्रवार को शुद्धि के बाद पुजारियों का पूरा परिवार मंदिर पहुंचा और मंदिर पर अपना पुश्तैनी हक जताया। मंदिर के पुजारी भीम सिंह शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बीते कई वर्षों से मंदिर पर राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने जबरन मंदिर पर कब्जा कर लिया है।संचालन कमेटी के नाम से अलग से एक कमेटी का गठन किया है और यह कमेटी पैसों का गबन कर रही है।मंदिर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा नहीं, बल्कि लोगों के द्वारा बनाया गया है।

पुजारियों का पुश्तैनी हक बहाल किया जाए

भीम सिंह शर्मा ने कहा कि पुजारियों के परिवार की एक ही मांग है कि उनका जो पुश्तैनी हक है उसे बहाल किया जाए। पीढ़ी दर पीढ़ी यह परिवार मंदिर के पुजारी के रूप में कार्य करता आ रहा है।इस कार्य को जबरन छीन लिया गया है इसलिए इसे बहाल किया जाए और जो मंदिर के लिए कमेटियां बनी हैं वो गर्भ गृह के बाहर अपना कार्य करती रहें।

महेंद्र सिंह ने बनवाया है मंदिर,पुजारियों को मिलता है वेतन

वहीं, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पुजारियों की तरफ से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इस पूरे प्रकरण को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है।मंदिर कमेटी के स्टोर कीपर एवं वरिष्ठ नागरिक रेवत राम ने बताया कि मंदिर का निर्माण पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने करवाया है। माता की पींडी महेंद्र सिंह ठाकुर के पड़दादा को ही खुदाई में मिली थी। मंदिर भी उन्हीं ने बनवाया था।उन्होंने मंदिर में पूजा के लिए पुजारियों को नियुक्त किया था और उन्हें इसके बदले में मासिक वेतन मिलता है।

चढ़ावे को हड़प रहे पुजारी, सिर्फ अपने वेतन से रखें मतलब

मंदिर कमेटी के प्रधान दामोदार दास का कहना है कि मंदिर में जो भी चढ़ावा चढ़ रहा है उसे पुजारी ही हड़प रहे हैं। यह मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यह पुजारी चढ़ावे का एक रूपया भी मंदिर कमेटी को नहीं दे रहे और न ही मंदिर में प्रवेश करने दे रहे हैं। यह किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। हम यही चाहते हैं कि जैसा कार्य कमेटी पहले से करती आ रही है वैसे ही अब भी करती रहे। पुजारी जैसे वेतन लेकर कार्य कर रहे हैं वैसे ही करते रहें, हम इसके लिए तैयार हैं।

अब प्रशासन करवाएगा दोनों पक्षों में वार्ता

शुक्रवार को मंदिर से माता की पालकी को धर्मपुर मेले के लिए ले जाया जाना था और इसी दौरान यहां पुजारियों का परिवार भी आना था। इसलिए किसी भी तरह का कोई विवाद न हो,इसके लिए धर्मपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही। कड़ी सुरक्षा के बीच माता की पालकी को ले जाया गया। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है और अब इसे एसडीएम धर्मपुर को भेजा जा रहा है। मामला लोगों की धार्मिक आस्था के साथ जुड़ा है इसलिए एसडीएम के माध्यम से यही प्रयास किया जाएगा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया जाए, ताकि मंदिर का संचालन सही ढंग से चलता रहे और लोगों की आस्था बनी रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.